चाची-भाभी देखती रह जाएंगी जब वेडिंग फंक्शन के लिए सिलवाएंगी हीरोइनों वाले ब्लाउज डिजाइन, 6 फोटो कर लें सेव

ब्लाउज सिलवाने वाली हैं और कुछ लेटेस्ट डिजाइन खोज रहीं तो इन एक्ट्रेसेज के ब्लाउज डिजाइन को सेव कर लें। अगर आप ट्रेंडी लुक्स फॉलो करती हैं तो आपके लिए ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट हैं। देखें तमन्ना भाटिया से लेकर कियारा के स्टनिंग ब्लाउज डिजाइन।

AparajitaSep 23, 2026 02:48 pm IST
Follow us on Google News
1/7

एक्ट्रेसेज के ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

ब्लाउज सिलवाने वाली हैं और किसी लेटेस्ट डिजाइन की खोज कर रहीं तो जरा इन एक्ट्रेसेज के ब्लाउज डिजाइन को जरूर सेव कर लें। जो गॉर्जियस, ट्रेंडी और काफी हटके हैं। साड़ी के अलावा लहंगे पर भी इनका लुक लाजवाब दिखेगा। देखें लेटेस्ट हीरोइनों के फेवरेट ब्लाउज डिजाइन।

2/7

तमन्ना भाटिया का ब्लाउज डिजाइन

ऑफ शोल्डर डिजाइन को क्लासी तरीके से कैरी करना है तो तमन्ना भाटिया के इस डिजाइन के सेव कर लें। सिंपल प्रिंटेड साड़ी के बॉर्डर को यूज करके ऐसे ब्लाउज सिलवा लेंगी तो हल्दी, मेहंदी के डे फंक्शन में आपका लुक सब पर भारी पड़ जाएगा।

3/7

राशा थडानी का ऑफ शोल्डर ब्लाउज

लहंगे के साथ राशा थडानी ने ऑफ शोल्डर रैप डिजाइन वाले ब्लाउज को पहना और उसे काफी ग्रेसफुल तरीके से दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। तो गर्ल्स अगर आप ऐसे हाईलाइटेड ब्लाउज बनवाना चाहती हैं तो जरूर बनवाएं और इस तरह से कैरी करें तो हर कोई आपके हॉट ब्लाउज की तारीफ करेगा।

4/7

नुपुर सेनन का ब्लाउज

ऑफ शोल्डर ब्लाउज सिलवाना चाहती हैं लेकिन थोड़ा ग्रेसफुल लुक कैरी करना है तो नुपुर सैनन की तरह बाजुओं पर मोतियों की कई लड़ियों को इस तरह अटैच करवाएं कि वो स्लीव जैसी दिखें। इस तरह आप बोल्ड ब्लाउज भी पहन सकेंगी और वेडिंग फंक्शन में बड़ी-बुजुर्ग महिलाएं भी नहीं टोक सकेंगी।

5/7

कियारा आडवाणी का गॉर्जियस ब्लाउज

ब्लैक लैस डिटेलिंग का ब्लाउज भीड़ में हटके दिखता है। और अगर आपको थोड़ा हॉट लुक चाहिए तो कियारा आडवाणी की तरह ट्यूब ब्लाउज में लैस की स्लीव और कॉलर अटैच करवाएं, ये काफी गॉर्जियस दिखेगा।

6/7

बैक नेकलेस वाला खुशी कपूर का ब्लाउज 

फ्रंट से सिंपल दिख रहा खुशी कपूर का ये ब्लाउज बैक से स्टनिंग दिख रहा। हॉल्टर नेकलाइन के साथ ब्लाउज में बैक पर इस तरह आप भी नेकलेस अटैच करवाएं और पूरे लुक खास बना लें। चाची-भाभी आपके ब्लाउज को देखती ही रह जाएंगी।

7/7

मनीष मल्होत्रा डिजाइनर ब्लाउज

ट्रेंडी ब्लाउज सिलवाना चाहती हैं तो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मॉडल के इस ब्लाउज की नेकलाइन और डिजाइन को सेव कर लें। जो लहंगा-साड़ी सबके साथ खूबसूरत दिखेगा और ट्रेंडी रहेगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलचाची-भाभी देखती रह जाएंगी जब वेडिंग फंक्शन के लिए सिलवाएंगी हीरोइनों वाले ब्लाउज डिजाइन, 6 फोटो कर लें सेव