
करवाचौथ पर मेहंदी के बिना लुक थोड़ा अधूरा सा लगता है। लेकिन जरूरी नहीं कि इसके लिए हाथों को पूरा भर दिया जाए। आजकल सिंपल और मिनिमल मेहंदी डिजाइन भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप छोटे फूल, बेल, जाल या करवाचौथ से जुड़े फीचर्स को मिलाकर सुंदर डिजाइन बना सकती हैं। इससे हाथ भी ज्यादा भरे हुए नहीं लगते और मेहंदी का लुक भी खास रहता है। अगर आपको भारी डिजाइन पसंद नहीं हैं, तो ये स्टाइल आपके लिए एकदम सही हो सकते हैं। (All Photos: manta_creation)

2/7करवाचौथ की मेहंदी में दुल्हन की छोटी सी तस्वीर काफी प्यारी लगती है। इसके लिए हथेली के बीच में दुल्हन का मिनिमल स्केच बनवाएं और उसके आसपास छोटे फूल या पत्तियों की बेल लगाएं। डिजाइन को ज्यादा भरने की जरूरत नहीं है। दुल्हन का चेहरा और लहंगा थोड़े डिटेल में बनाया जा सकता है, जबकि बाकी हिस्सा हल्का रखें। अगर आप चाहें तो दुल्हन के साथ एक छोटा सा दिल भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन करवाचौथ की फील भी देगा और हाथ बहुत भारी भी नहीं लगेगा।

3/7करवाचौथ की कहानी में छलनी का खास रोल होता है, इसलिए इसे मेहंदी डिजाइन में शामिल करना एक अच्छा आइडिया है। हथेली या हाथ के बीच में छोटी सी छलनी बनवाएं और उसके पीछे चांद का सिंपल डिजाइन बना दें। आसपास छोटे डॉट्स, पत्तियां या फूल लगाकर इसे और सुंदर बनाया जा सकता है। छलनी का डिजाइन बहुत बारीक रखने की जरूरत नहीं है। बस इतना ध्यान रखें कि इसका शेप साफ दिखे। यह सिंपल डिजाइन करवाचौथ के मौके के लिए काफी प्यारा और अलग लगेगा।

4/7अगर आप करवाचौथ की मेहंदी में कोई ट्रेडिशनल फीचर चाहती हैं, तो करवा वाला डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। हथेली के बीच में छोटा सा करवा बनवाकर उसके आसपास पत्तियों और फूलों की हल्की बॉर्डर बनाई जा सकती है। करवा के ऊपर छोटा सा डिजाइन या डॉट पैटर्न भी अच्छा लगेगा। इसे ज्यादा भरने के बजाय खाली जगह रखें, इससे डिजाइन साफ दिखाई देगा। यह पैटर्न खासकर उन महिलाओं को पसंद आ सकता है, जिन्हें करवाचौथ से जुड़ी चीजें मेहंदी में शामिल करना अच्छा लगता है।

5/7करवाचौथ पर चांद का कनेक्शन तो खास है ही, इसलिए मेहंदी में छोटा सा चांद और सितारे भी बनाए जा सकते हैं। हथेली के एक हिस्से में पतला सा चांद बनवाएं और उसके आसपास कुछ छोटे सितारे लगाएं। इसके साथ हल्की बेल या छोटे फूल जोड़ सकती हैं। अगर आपको बहुत ज्यादा डिटेल वाली मेहंदी पसंद नहीं है, तो यह डिजाइन अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसमें खाली जगह ज्यादा रहती है, जिससे हाथ साफ और स्टाइलिश दिखते हैं। यह डिजाइन फ्रंट हैंड पर खास तौर पर सुंदर लगेगा।

6/7अगर आप करवाचौथ के लिए एकदम सिंपल मेहंदी चाहती हैं, तो बेल और छोटे फूलों का पैटर्न चुन सकती हैं। उंगलियों से शुरू होकर हथेली तक आती पतली बेल हाथ को लंबा और सुंदर लुक देती है। इसके बीच-बीच में छोटे फूल, पत्तियां और डॉट्स बनाए जा सकते हैं। इसमें किसी खास करवाचौथ फीचर की जरूरत नहीं होती, फिर भी पूरा लुक फेस्टिव लगता है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए भी अच्छा है, जिन्हें जल्दी मेहंदी लगवानी हो और बहुत ज्यादा टाइम नहीं देना।

7/7अगर आपको हाथ थोड़ा भरा हुआ पसंद है लेकिन बहुत भारी मेहंदी नहीं चाहिए, तो भरवा मिनिमल डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। उंगलियों पर भी हल्का पैटर्न बनाएं, लेकिन बीच-बीच में थोड़ी खाली जगह छोड़ें। इससे हाथ भरा हुआ भी लगेगा और डिजाइन ज्यादा हैवी भी नहीं दिखेगा। करवाचौथ के लिए यह स्टाइल ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक का अच्छा बैलेंस देगा।
