
होली से पहले घर की सफाई की जाती है और इसमें सबसे जरूरी होता है बाथरूम। घर का बाथरूम और किचन हमेशा साफ-सुथरा रहना चाहिए। इन दोनों ही जगहों से इंफेक्शन फैल सकता है और घर में बीमारी आ सकती है। अगर आप भी बाथरूम को नए जैसा चमकाना चाहते हैं, तो कुछ क्लीनिंग हैक्स को जरूर ट्राई करें।

2/8बाथरूम की अच्छे से सफाई करने के लिए पहले आप वहां रखें शैंपू-साबुन बाहर कर दें। क्लीनिंग के लिए आपको चाहिए डिशवॉशर लिक्विड, सफेद सिरका, कोलगेट पाउडर, न्यूजपेपर, सॉफ्ट स्पंज और ग्रीन वाला हार्ड स्पंज।

3/8सबसे पहले वॉश बेसिन का नल साफ करें। नल पर खारे पानी के जिद्दी दाग लग जाते हैं, जो आसानी से नहीं जाते। इसके लिए आपको ग्रीन स्पंज पर कोलगेट पाउडर या पेस्ट लगाना है और थोड़ा सा पेस्ट नल पर लगाना है। फिर ग्रीन स्पंज से रगड़कर साफ करना है। इसके बाद पानी से नल को साफ करें। नल चमक उठेगा।

4/8बेसिन को साफ करने के लिए आपको बर्तन वाला डिशवॉश लिक्विड लेना है। उसे बेसिन में फैलाते हुए डाल दें और फिर बेकिंग सोडा या सिरका डाल दें। अब सॉफ्ट स्पंज से रगड़कर बेसिन चमकाएं।

5/8वेस्टर्न टॉयलेट साफ करने के लिए हार्पिक और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। दोनों ही क्लीनिंग एजेंट है और सीट को बिल्कुल सफेद चमका देंगे। पीलापन गायब हो जाएगा और सीट नई दिखेगी।

6/8बाथरूम के शीशे पर पानी के धब्बे पड़ जाते हैं, उन्हें सा करने के लिए आप कोलगेट पेस्ट को 5 मिनट तक शीशे पर लगाकर रखें। फिर न्यूज पेपर से रगड़कर इसे फैलाएं और इसके बाद पानी-सॉफ्ट स्पंज से रगड़ते हुए शीशा साफ कर लें।

7/8बाथरूम की टाइल्स पर अक्सर पीलापन आ जाता है और ये गंदी दिखती है। टाइल्स को साफ करने के लिए सिरका और डिटर्जेंट पाउडर लगाकर ग्रीन स्पंज से रगड़ें। फिर पानी से इसे साफ करें।

8/8बाथरूम के साथ बाल्टी-मग भी साफ दिखने चाहिए। बाल्टी में चिकनापन लगा है, तो बेकिंग सोडा, नींबू और डिटर्जेंट का घोल बनाएं। इसे बाल्टी-मग में लगाकर स्पंज से रगड़ें। बाथटब को भी ऐसे ही साफ करें।
