Kashmiri Earring Designs : सिंपल कुर्ती हो या भारी लहंगा, इन 6 कश्मीरी इयररिंग्स के साथ पाएं ग्रेसफुल लुक

Kashmiri Earring Designs : चाहे हाथ से उकेरी गई बारीक मीनाकारी हो या वो खास 'देझूर' स्टाइल, कश्मीरी झुमके हर महिला की ज्वेलरी बॉक्स की जान होते हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन एक परफेक्ट और क्लासिक लुक की तलाश में हैं, तो ये 6 कश्मीरी इयररिंग्स डिजाइन आपकी पसंद बन सकते हैं।

Manju MamgainFeb 16, 2026 12:49 pm IST
1/7

7 बेस्ट कश्मीरी झुमके डिजाइन

बात जब ट्रेडिशनल लुक और एथनिक लिबास की हो, तो कश्मीरी ज्वेलरी का जिक्र होना लाजिमी है। खासतौर पर यहां के ट्रेडिशनल इयररिंग्स न केवल आपकी सादगी में चार चांद लगाते हैं, बल्कि आपको एक 'रॉयल' और ग्रेसफुल लुक भी देते हैं। चाहे वो हाथ से उकेरी गई बारीक मीनाकारी हो या वो खास 'देझूर' स्टाइल, कश्मीरी झुमके हर महिला की ज्वेलरी बॉक्स की जान होते हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन या किसी खास मौके के लिए एक परफेक्ट और क्लासिक लुक की तलाश में हैं, तो ये 6 कश्मीरी इयररिंग्स डिजाइन आपकी पहली पसंद बन सकते हैं।

2/7

रेड स्टोन कश्मीरी इयररिंग्स

अगर आप भीड़ से हटकर दिखते हुए अपने लुक को स्टाइलिश और एलिगेंट टच देना चाहती हैं, तो इस तरह के रेड स्टोन वाले कश्मीरी इयररिंग्स को कैरी करने के बारे में सोच सकती हैं। यह झुमके किसी भी खास इवेंट या फंक्शन के दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी किए जा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको यह इयररिंग्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।

3/7

घुंघरू वाला कश्मीरी झुमका

घुंघरू वाला कश्मीरी झुमका आजकल सबसे ज्यादा पॉपुलर और ट्रेंडिंग है। इस तरह के झुमकों में नीचे छोटे-छोटे घुंघरू लटकते हैं, जिनसे चलने पर खन-खन की आवाज आती है। आपको इस तरह के झुमके गोल्डन या सिल्वर बेस पर रेड-ग्रीन स्टोन्स या पेस्टल कलर्स में मिल जाएंगे। आप इन्हें पार्टी और वेडिंग फंक्शन में कैरी कर सकती हैं।

4/7

देझूर (Dejhoor) स्टाइल झुमका

यह झुमका कश्मीरी पंडित महिलाओं का ट्रेडिशनल सिंबल है। इस तरह के झुमकों में हेक्सागोनल (छह कोने वाला) पेंडेंट, ऊपर से चेन (अथ) के साथ लटकता है। जिसमें मोती, कुंदन या गोल्ड प्लेटेड काम किया हुआ रहता है। इस तरह के झुमके शादी सीजन में मैरिड लुक को पूरा करने के लिए काफी डिमांड में रहते हैं।

5/7

कुंदन और मीनाकारी कश्मीरी झुमका

कुंदन स्टोन्स के साथ बड़े डोम शेप में ब्राइट कलर्स जैसे ग्रीन, पिंक, रेड में मीनाकारी वर्क आपके लुक को एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। इस तरह के झुमका लड़कियों की ब्राइडल या फेस्टिवल आउटफिट के लिए टॉप चॉइस हैं।

6/7

लंबे चेन वाले कश्मीरी डैंगलर

इस तरह के लंबे चेन वाले कश्मीरी डैंगलर एथनिक लुक में चार चांद लगा सकते हैं। आप इस तरह का एंटीक फिनिश या गोल्ड प्लेटेड डैंगलर पसंद कर सकती हैं। सूट या अनारकली के साथ ये पहने हुए बहुत ग्रेसफुल लगते हैं।

7/7

पेस्टल कलर घुंघरू झुमका

लाइट पिंक, ग्रीन, ब्लू जैसे पेस्टल शेड्स वाले ये घुंघरू झुमका पहने हुए बेहद 'रॉयल' और 'क्लासी' लुक देते हैं। लाइटवेट और मॉडर्न ट्विस्ट के साथ ये ट्रेडिशनल झुमका, कैजुअल एथनिक वियर या रोजाना पार्टी के लिए बेस्ट हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलKashmiri Earring Designs : सिंपल कुर्ती हो या भारी लहंगा, इन 6 कश्मीरी इयररिंग्स के साथ पाएं ग्रेसफुल लुक