
नवरात्रि में हर दिन नया आउटफिट पहनने के साथ हेयरस्टाइल के साथ भी थोड़ा एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। इस बार हैवी हेयर एक्सेसरीज छोड़कर बालों में कलरफुल बीड्स, थ्रेड्स, टैसल्स और शेल्स का इस्तेमाल करें। ब्रेड हो, खुले बाल, हाफ बन या मैसी बन, इन छोटी-छोटी डिटेलिंग से हर स्टाइल में फेस्टिव वाइब आ जाएगी। खास बात ये है कि इन्हें अपने आउटफिट के रंगों से मैच करके लुक को और भी सुंदर बनाया जा सकता है। (All Photos/Instagram: snehalmishraa)

2/7नवरात्रि के लिए सिंपल ब्रेड को थोड़ा फेस्टिव टच देना हो तो इसमें कलरफुल बीड्स लगा सकती हैं। बालों की एक या दो पतली ब्रेड बनाकर उनमें छोटे-छोटे रंगीन बीड्स डालें। लाल, पीले, हरे और नीले रंग के बीड्स गरबा या डांडिया आउटफिट के साथ काफी अच्छे लगेंगे। अगर आपका लहंगा या चनिया चोली पहले से काफी कलरफुल है, तो बीड्स के लिए दो-तीन रंग ही रखें। इससे हेयरस्टाइल ज्यादा भरा-भरा नहीं लगेगा।

3/7खुले बाल रखना पसंद है तो उन्हें भी नवरात्रि वाला टच दिया जा सकता है। बालों के कुछ पतले हिस्से लेकर उनमें रंगीन थ्रेड्स को हल्के तरीके से लपेटें। आप अपने आउटफिट से मैच करता हुआ थ्रेड चुन सकती हैं या कई रंगों को साथ भी रख सकती हैं। बाकी बालों को खुला छोड़ दें और हल्की वेव्स बना लें। ये हेयरस्टाइल सिंपल होने के साथ काफी फन और यूथफुल लगेगा।

4/7अगर आपको हाफ बन पसंद है तो इस बार उसमें छोटे-छोटे शेल्स लगाकर लुक बदल सकती हैं। पहले बालों का ऊपर वाला हिस्सा लेकर छोटा सा बन बनाएं और बाकी बाल खुले रखें। बन के आसपास या उसमें कुछ शेल्स लगाएं। टैसल्स का रंग आपके आउटफिट से मैच कर सकता है। खासकर गरबा नाइट के लिए ये स्टाइल काफी अच्छा लगेगा और इसे बनाने में भी ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।

5/7मैसी बन को भी नवरात्रि के लिए थोड़ा अलग बनाया जा सकता है। बालों का ढीला सा मैसी बन बनाएं और उसमें छोटे टैसल्स लगाएं। बहुत ज्यादा टैसल्स लगाने की जरूरत नहीं है। दो-तीन जगह छोटे शेल्स लगाने से ही पूरा लुक बदल जाएगा। खासकर हल्के रंग के आउटफिट के साथ ये हेयरस्टाइल काफी प्यारा लगेगा। अगर आप बहुत हैवी हेयर एक्सेसरीज पसंद नहीं करतीं, तो यह ऑप्शन आपके लिए अच्छा है।

6/7खुले बालों में भी शेल्स को काफी खूबसूरती से इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों को खुला छोड़कर हल्की वेव्स बनाएं और एक साइड में कुछ छोटे शेल्स लगा दें। इन्हें बहुत ज्यादा फैलाने के बजाय एक छोटे हिस्से में लगाएं, ताकि लुक साफ-सुथरा लगे। ये स्टाइल उन लोगों के लिए अच्छा है जो बालों को ज्यादा बांधना पसंद नहीं करते। इसके साथ छोटे ईयररिंग्स पहनें तो लुक और भी अच्छा लगेगा।

7/7खुले बालों को थोड़ा स्टाइलिश और फेस्टिव लुक देना है, तो एक तरफ से ट्विस्टेड हेयर ब्रेड बना सकती हैं। बालों के सामने के हिस्से से थोड़े बाल लेकर उन्हें ट्विस्ट करते हुए पीछे की ओर ले जाएं और पिन कर दें। बाकी बालों को खुला ही रखें। इस ब्रेड में छोटे कलरफुल बीड्स या थ्रेड्स भी जोड़ सकती हैं, जिससे नवरात्रि लुक में प्यारा सा फेस्टिव टच आएगा।
