
आपने तो ये सुना ही होगा कि आपकी एनर्जी जैसी होती है, उसी तरह की चीजें आप अपने जीवन में अट्रैक्ट करते हैं। अगर आप नेगेटिव होते हैं, तो अक्सर देखेंगे कि कोई ना कोई परेशानी लगी ही रहती है। कभी पैसों की तंगी तो कभी घर-परिवार के मसले। वहीं अगर आपकी एनर्जी पॉजिटिव है तो जीवन में वैसी ही चीजें अपने आप अट्रैक्ट होती हैं। माइंडसेट और मैनिफेस्टेशन कोच दीक्षा डोगरा ने ऐसी ही 5 जगहों के बारे में बताया है, जहां जाने भर से आप गुड एनर्जी अट्रैक्ट करते हैं। ऐसे में आपको सिर्फ बेहतर ही महसूस नहीं होता, बल्कि आप जीवन में भी अच्छी चीजें अट्रैक्ट करते हैं।

2/7मैनिफेस्टेशन कोच दीक्षा बताती हैं कि बैंक में विजिट करना भी काफी पॉजिटिव महसूस करा सकता है। यहां आपके चारों तरफ मनी एनर्जी होती है, जिसे आप लाइफ में अट्रैक्ट करते हैं।

3/7जब आप खुशनुमा इवेंट्स अटेंड करते हैं तो मन अपने आप ही खुश हो जाता है और आपको बेहतर महसूस होता है। कोच बताती हैं कि खुशियों भरे मौके जैसे बर्थडे पार्टी, वेडिंग पार्टी अटेंड करते हैं तो आपके आसपास हैप्पी वाइब बनी रहती है, जिससे आपकी सोल अपलिफ्ट होती है।

4/7कभी ज्वैलरी शॉपिंग के लिए गए होंगे तो आपने महसूस किया होगा कि शॉप में एंटर करते हैं कि काफी हैप्पी फील होता है। एक्स्पर्ट भी कहती हैं कि ज्वैलरी शॉप में चारों तरफ एलिगेंस होता है और यहां की एनर्जी भी काफी हाई होती है, जिससे आप बेहतर महसूस करते हैं।

5/7कभी भी मूड लो हो, अच्छा महसूस ना हो तो थोड़ा सा समय प्रकृति के बीच बिताएं। आप पार्क या गार्डन में कुछ देर गुजार सकते हैं। दीक्षा बताती हैं कि नेचर के करीब रहना आपके मूड को इंस्टेंट बेहतर बनाता है और साथ ही आप में एक हाई वाइब्रेंट एनर्जी भरता है।

6/7एक्सपर्ट बताती हैं कि फूलों की दुकान या पेट शॉप पर विजिट करना भी आपके मूड को अपलिफ्ट करता है, एनर्जी को हाई करता है, जिससे आप बेहतर और जीवंत महसूस करते हैं।

7/7लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी अट्रैक्ट करने के लिए सबसे पहले अपनी सोच पर काम करें। हमेशा बुरी चीजों पर ही ध्यान ना दें, सकारात्मक पक्ष को भी देखें। कुछ समय अपने साथ बिताएं। खुद की नजरों में हीरो बनें, लगातार अपनी बुराई करते रहना भी नेगेटिविटी का कारण होता है। इसके अलावा अच्छा सोचें, मेडिटेशन योगा जैसी प्रैक्टिस फॉलो करें। जीवन अपने आप बेहतर महसूस होना शुरू हो जाएगा।
