
डायबिटीज जैसी बीमारी से बचकर रहना है तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखना जरूरी होती है। खासतौर पर अगर आप प्री डायबिटीक हैं या फिर डायबिटीज हो चुका है। उन्हें आयुर्वेद में बताए कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। एक्सरसाइज, योग, बैलेंस डाइट और पर्याप्त नींद के साथ ये हर्बल ड्रिंक ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद करती हैं। अमेरिका की नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ हेल्थ की रिसर्च में भी इन ड्रिंक्स को पीने की सलाह दी गई है।

2/8इन हेल्दी बेवरेजस को पीने से मेटाबॉलिक रेट मेंटेन होता है और ब्लड शुगर लेवल मैनेज होता है।

3/8करेले का जूस डायबिटीज में पीने वाला सबसे ज्यादा पॉपुलर ड्रिंक है। इसमे एंटीडायबिटीक प्रॉपर्टीज होती है। स्टडी के मुताबिक करेले में मौजूद हाइपोग्लाइसेमिक इफेक्ट डायबिटीज में ब्लड ग्लूकोज लेवल कम करने में मदद करता है। कैरेटिन, पॉलीपेप्टाइड-पी कंपाउड इंसुलिन की तरह काम करते हैं और ग्लूकोज को बैलेंस करते हैं।

4/8डायबिटीज एंड मेटाबॉलिक डिसऑर्डर जर्नल में पब्लिश रिसर्च के मुताबिक दस ग्राम मेथी दाना प्रीडायबिटीज लोगों में डायबिटीज बनने के रिस्क को कम करता है। मेथी में सॉल्यूएबल फाइबर और बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को इंप्रूव करते हैं और खाने के बाद शुगर के अब्जॉर्ब्शन को स्लो करते हैं।

5/8दालचीनी का इस्तेमाल ट्रेडिशनली मसाले की तरह किया जाता है और ये ब्लड शुगर मैनेज करने की नेचुरल रेमेडी है। जिन लोगों में डायबिटीज नहीं है ऐसे एडल्ट में ग्लूकोज लेवल को बैलेंस करने में मदद करती है। इसमे मौजूद एक्टिव कंपाउंड सिनेमल्डिहाइड इंसुलिन की तरह काम करता है और बॉडी में ब्लड ग्लूकोज लेवल को रेगुलेट करता है।

6/8यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च में डायबिटीज को मैनेज करने का अच्छा साधन है। सूखी गुड़हल की कलियों से तैया चाय एंटीऑक्सीडेंट्स रिच होती है और साथ ही ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करती हैं। साथ ही मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करती हैं।

7/8इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हेल्थ एंड रिसर्च ने पाया कि एलोवेरा जूस ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। एलोवेरा में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड पॉलीसैक्राइड इंसुलिन सेंसेटिविटी को इंप्रूव करता है और खाली पेट रहने पर ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। यहीं नहीं एलोवेरा जूस में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होते हैं। जो मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।

8/8इन हर्बल ड्रिंक को पीने से ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है। लेकिन इन ड्रिंक्स के फायदे बढ़ाने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज करना जरूरी है। जिससे कि बॉडी इंसुलिन का इस्तेमाल सही तरीके से कर सके। बैलेंस डाइट, पर्याप्त नींद, स्ट्रेस फ्री रहना और हार्मोन का सही रहना जरूरी है। क्योंकि स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसोल की वजह से भी शुगर स्पाइक होती है। ध्यान देने की जरूरत है कि हर ड्रिंक हर किसी को एक समान तरीके से फायदा नहीं पहुंचाती है। इसलिए अपनी समस्याओं को देखते हुए हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही इन ड्रिंक्स को पिएं।
