Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलवेट लॉस से कब्ज की समस्या तक दूर करता है पालक का जूस, ये हैं 5 बड़े फायदे

वेट लॉस से कब्ज की समस्या तक दूर करता है पालक का जूस, ये हैं 5 बड़े फायदे

Palak Juice Benefits : शरीर में खून की कमी से लेकर मोटापा और कब्ज जैसी शिकायतों को दूर करने में पालक का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं रोजाना एक गिलास पालक का जूस पीने से सेहत को क्या गजब के फायदे मिलते हैं।

Manju MamgainThu, 13 Nov 2025 10:23 PM
1/7

पालक का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे

पालक पनीर हो या पालक का साग, यह हरी पत्तेदार सब्जी, आपके स्वाद के साथ सेहत का भी खास ख्याल रखती है। बात अगर इसमें मौजूद पोषक तत्वों की करें तो इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो स्वाद के साथ सेहत को भी कई गजब के फायदे देते हैं। शरीर में खून की कमी से लेकर मोटापा और कब्ज जैसी शिकायतों को दूर करने में पालक का जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं रोजाना एक गिलास पालक का जूस पीने से सेहत को क्या गजब के फायदे मिलते हैं।

2/7

एनीमिया की समस्या में राहत

अगर आप शरीर में खून की कमी से परेशान रहते हैं तो पालक का जूस पीना शुरू कर दीजिए। बता दें, कांटे वाली पालक में आयरन, विटामिन सी और फोलिक एसिड से भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो खून बढ़ाने में मदद करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह खाली पेट कांटे वाली पालक का जूस पीने से रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर तेजी से बढ़ता है।

3/7

कब्ज में राहत

पालक का जूस पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पालक में मौजूद फाइबर अपच, गैस और कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

4/7

हड्डियों को बनाए मजबूत

पालक में पाया जाने वाला कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों की मजबूती और संरचना के लिए आवश्यक माना जाता हैं। पालक में मौजूद विटामिन के और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाकर ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा कम करता है। हफ्ते में 3 बार पालक का जूस जरूर पिएं।

5/7

आंखों की रोशनी

पालक में मौजूद ल्यूटीन और जीएक्सैन्थिन, आंखों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। पालक मोतियाबिंद (Cataracts) और मैक्यूलर डिजनरेशन (Macular Degeneration) जैसी आंखों की बीमारियों से बचाव में मदद करता है।

6/7

वेट लॉस

पालक का जूस कम कैलोरी वाला और फाइबर से रिच होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखकर वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

7/7

पालक का जूस पीते समय बरतें ये सावधानियां

पालक में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होने की वजह से किडनी स्टोन के रोगी इसे सीमित मात्रा में लें। पालक का जूस अधिक मात्रा में पीने से पेट में गैस या दस्त की समस्या हो सकती है।