आपकी लो क्लास मैंटेलिटी को दिखाते हैं ये 10 बिहेवियर, लाइफ कोच ने बताया कभी नहीं मिलेगी इज्जत

10 Social Behaviors That Show Low Class Mentality: लाइफ कोच दीपक ने बताया कि जब आप इस तरह के बिहेवियर को अपनाते हैं तो ये आपके लो क्लास मैंटेलिटी को दिखाता है। जरूरत है कि इसे फौरन बदल दें तभी मिलेगी इज्जत।

AparajitaFeb 14, 2026 11:23 pm IST
1/11

लो क्लास मैंटेलिटी को दिखाता है ये बिहेवियर

कहते हैं कि जिसके पास पैसा है उसे ही इज्जत मिलती है। लेकिन ये बात कई बार पूरी तरह से गलत साबित हो जाती है, अगर आपके पास सही एटीट्यूड और सही बिहेवियर करने की समझ नहीं हैं। अगर आप रिच हैं लेकिन आपमें क्लास यानी राइट एटीट्यूड, जेंटल बिहेवियर नहीं तो आपको रिस्पेक्ट नहीं मिलेगी। ये बातें हम नहीं बल्कि लाइफ एंड एटिकेट कोच दीपक बता रहे हैं। उन्होंने 10 ऐसे ही बिहेवियर एटीट्यूड के बारे में बताया है जो आपके मेंटल स्टेट्स यानी क्लास को दिखाते हैं और यहीं बिहेवियर ही आपको हर छोटे-बड़े लोगों के बीच में सम्मान को तय करते हैं।

2/11

ऑटो ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड जैसे अपने से छोटे लोगों से लड़ना

अगर आपके पास पैसा और पावर है और आप ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, वेटर जैसे अपने से छोटे काम करने वाले लोगों से लड़ते हैं, चिल्लाते हैं तो ये आपके पावर का प्रदर्शन नही है। क्योंकि अपने से छोटे लोगों से लड़ना, चिल्लाना आपके पैसा और पावर नहीं बल्कि आपकी कम सोच और मानसिकता को दिखाता है।

3/11

10-20 रुपये के लिए मोलभाव करना

अगर आप समर्थ हैं और फिर किसी दुकान पर या रेहड़ी वाले या किसी भी इंसान से दस या बीस रुपये के लिए एग्रेसिवली मोलभाव कर रहे। जबकि आप इतने से रुपये आसानी से दे सकते हैं। ये आपके लो क्लास लेवल को दिखाता है।

4/11

ब्रांड के लोगो को दिखाना

जब आप किसी ब्रांडेड सामान को लेते हैं या पहनते हैं और उसके बड़े-बड़े लोगो या जानबूझकर दिखाते हैं। तो ये आपके चीप क्लास मैंटेलिटी को दिखाता है।

5/11

लाइन में धक्के मारकर आगे जाना

काफी सारे पढ़े-लिखे और सभ्य लोग भी इस तरह की हरकत को करते मिल जाते हैं। जब वो किसी भी पब्लिक प्लेस पर सबको कट कर आगे बढ़ जाते हैं या लाइन में धक्के मारकर आगे चले जाते हैं। ऐसा करना भी आपके बेटर क्लास को नहीं दिखता।

6/11

हर चीज की शिकायत करना

अगर आप उन लोगों में हैं जो हर जगह शिकायत करते हैं। सर्विस पर कम्प्लेन करते हैं, हर किसी को निगेटिव फीडबैक देते हैं तो इस तरह का निगेटिव एटीट्यूड कभी भी क्लासी नहीं होता।

7/11

प्लेन लैंड होते ही खड़े हो जाना

प्लेन लैंड करते ही अगर आप फौरन खड़े होकर उतरने का इंतजार करने लगते हैं तो ये आपके लो क्लास लेवल को दिखाता है।

8/11

पब्लिक में फोन पर तेजी से बात करना

पब्लिक में फोन का वॉल्यूम तेज कर रील्स चलाना, गाने सुनना या फिर जोर-जोर से फोन पर बात करना ये आपके क्लास लेवल को डिफाइन करता है।

9/11

लोगों को घूरना

खासतौर पर अगर कोई महिलाओं को घूरता है तो ये उसके लोअर क्लास लेवल को दिखाता है।

10/11

कहीं भी गंदगी करना

अगर आप अपने क्लास को मेंटेन करना चाहते हैं तो कहीं भी गंदगी और कूड़ा फेंकने की आदत को बंद करें।

11/11

दूसरों पर अपनी बात थोपना

किसी भी मीटिंग या बातचीत के हिस्से में खुद को जरूरी साबित करने के लिए दूसरों पर अपनी बात को थोपना। ये आदत भी आपके लो क्लास मैंटेलिटी को दिखाती है। इस आदत से दूर रहें।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलआपकी लो क्लास मैंटेलिटी को दिखाते हैं ये 10 बिहेवियर, लाइफ कोच ने बताया कभी नहीं मिलेगी इज्जत
;;;