
खाना बनाने का काम सबसे ज्यादा टाइम टेकिंग होता है, जिसकी वजह से ज्यादातर औरतों का समय किचन में ही बीत जाता है। वर्किंग महिलाएं भी किचन के काम करने के चक्कर में परेशान रहती हैं। भारतीय किचन में रोजाना खाना बनाना जितना जरूरी है, उतना ही समय और मेहनत भी मांगता है। कई बार छोटे-छोटे काम भी मुश्किल लगने लगते हैं, जिससे कुकिंग का मजा कम हो जाता है। ऐसे में कुछ स्मार्ट किचन हैक्स हैं, जो आपके काम को आसान बना सकते हैं। ये टिप्स न सिर्फ समय बचाएंगे, बल्कि आपकी मेहनत भी कम करेंगे। सब्जियां काटने से लेकर बर्तन साफ करने और खाना जल्दी तैयार करने तक, ये 10 आसान हैक्स हर घर में बेहद काम के साबित होंगे। अगर आपने अभी तक इन्हें ट्राई नहीं किया है, तो आज ही अपनाएं।

2/11चटनी को 2-4 दिन तक स्टोर करके रखना है, तो उसे बनाते समय दही मिक्स करें। पुदीना, आम की चटनी बना रहे हैं, तो उसमें नमक और 1 चम्मच दही मिलाएं। ऐसा करने से चटनी का कलर हरा रहेगा और ये 3-4 दिन तक खराब नहीं होगी।

3/11बैंगन को रोस्ट करना है और फिर आसानी से उसका छिलका हटाना है, तो आप भूनने से पहले उसके ऊपर हल्का सा तेल लगाएं। ऐसा करने से बैंगन आसानी से भुन जाएगा और छिलका भी जल्दी निकलेगा।

4/11टमाटर का छिलका अगर आप ग्रेवी में नहीं डालना चाहती हैं, सिर्फ गूदा चाहिए। तो टमाटर के निचले हिस्से पर कट लगाए और फिर 20 सेकंड गरम पानी में डालें, फिर ठंडे पानी में डुबोएं। ऐसा करने से छिलका आसानी से उतर जाएगा।

5/11अगर जल्दबाजी में दाल या सब्जी जल गई है, तो उसे फेंकने के बजाए फौरन दूसरे बर्तन में डालें। फिर एक ब्रेड की स्लाइस लें और उसमें ऊपर से डाल दें। ऐसा करने से ब्रेड जली हुई महक सोख लेगी।

6/11बच्चे चिपचिपे चावल खाना पसंद नहीं करते हैं और भिगोने का समय नहीं है, तो पकाते समय आधा नींंबू का रस छिड़क दें। इस ट्रिक से चावल खिले-खिले बनते हैं।

7/11रोटी को लंबे समय तक सॉफ्ट बनाना है, तो आटा गूंथते समय उसमें दही या दूध मिक्स करें। इस ट्रिक से रोटी सॉफ्ट बनेगी और आटा भी खराब नहीं होगा।

8/11पूनम देवनानी ने बताया कि सब्जी में तेल ज्यादा हो जाए, तो बनने के बाद एक कटोरी कढ़ाही के बीच में रख दें और सब्जी को उसके किनारे रखें। 10 मिनट बाद सब्जी को निकाल लें, फिर कटोरी हटाएं। ऐसा करने से ज्यादा वाला तेल कढ़ाही में ही रह जाएगा।

9/11कड़वी लौकी या करेले का स्वाद सही करने के लिए उस पर नमक लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्का निचोड़कर पकाएं। ऐसा करने से कड़वापन खत्म हो जाएगा और सब्जी अच्छी बनेगी।

10/11अगर सब्जी की ग्रेवी पतली हो गई है, तो ऊपर से काजू का पेस्ट या फिर टमाटर की प्यूरी डालकर सब्जी को कुछ देर पकाएं। ग्रेवी गाढ़ी और टेस्टी हो जाएगी।

11/11पराठा बनाना है लेकिन समय कम है, तो दोस्ती पराठा बना लें। इसे बनाने के लिए आपको दो लोई छोटी बेलनी है और दोनों पर घी लगाकर चिपकाकर बेलना है। फिर ऐसे ही सेंक लें। सेंकने के बाद दोनों को अलग कर लें। आप एक साथ भी खाने के लिए दे सकते हैं। ऐसे एक साथ दो पराठे बनकर रेडी हो जाएंगे।
