
वेट लॉस जर्नी स्टार्ट की लेकिन एक दो किलो कम होने के बाद अब वेट लॉस नहीं हो रहा। आपकी कई सारी कोशिशें बेकार साबित हो रही और चाहकर भी वजन घटने का नाम नहीं ले रहा तो इसके लिए आपकी ये 10 गलतियां जिम्मेदार हो सकती हैं। डॉक्टर बिमल चटर्जी ने उन 10 गलतियों को गिनाया जो वेट लॉस के दौरान ज्यादातर लोग करते हैं।

2/11काफी सारे लोग कैलोरी कट करने के लिए खाना कम कर देते हैं। जिससे मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। और शाम होते तक इतनी भूख लगती है लोग पहले से भी डबल खा लेते हैं। जो वेट लॉस को रोक देती है।

3/11क्रैश डाइट के चक्कर ना पड़े, डाइट को बैलेंस रखें। जिसमे प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा हो जिससे भूख ना लगे।

4/11केवल एक्सरसाइज से वजन नहीं घटेगा, अगर एक्सरसाइज के साथ सही डाइट फॉलो नहीं करेंगे तो वेट लॉस नहीं होगा।

5/11कैलोरी कम कर देते हैं लेकिन प्रोटीन फाइबर को खाने में नहीं जोड़ते, जिससे दिनभर भूख लगती है और आप ओवरईटिंग करने लगते हैं।

6/11कई बार शरीर डिहाइड्रेटेड होता है और लोग भूख समझकर स्नैक्स खाने लगते हैं। जबकि उस वक्त शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

7/11अगर शरीर को पर्याप्त नींद नहीं मिलेगी तो शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ेगा और वो हार्मोंस को डिस्टर्ब कर वेट को बढ़ाएगा।

8/11काफी सारे लोग पैकेट वाले ऐसे फूड खाते हैं जिस पर डाइट लिखा होता है। लेकिन ये फूड भी प्रोसेस्ड होते हैं और सेहत के लिए हार्मफुल, इसकी कैलोरी शरीर के वजन को बढ़ाती है।

9/11वेट लॉस धीरे-धीरे होता है। आपको दस से पंद्रह दिन में कोई रिजल्ट नजर नहीं आएगा। इसलिए क्विक रिजल्ट के फेर में ना पड़ें।

10/11कुछ लोग जिन्हें इमोशनल स्ट्रेस होता है वो ज्यादा स्ट्रेस ईटिंग करते हैं। इसलिए स्ट्रेस को मैनेज करें और दूर रहे।

11/11अगर आपको वेट लॉस करना है तो कंसिस्टेंसी जरूरी है। केवल दो दिन हफ्ताभर करने से कुछ नहीं होगा। आपको हर दिन लगातार एक से दो महीने करना होगा तभी कुछ रिजल्ट नजर आएगा।
