1/11दौड़-भाग भरी जिंदगी, घर और दफ्तर के कामों के साथ गलत खान-पान सिर्फ सेहत पर ही नहीं बल्कि सेक्स इच्छा पर भी बुरा असर डाल रहा है। महिलाएं दिनभर के कामों से इतना थक जाती हैं कि उनके अंदर सेक्स इच्छा बिल्कुल खत्म हो जाती है। कई महिलाओं को ये शिकायत 30 से 35 की उम्र में ही हो रही है। अगर आपकी सेक्स इच्छा भी धीरे-धीरे घट रही हैं, तो अपनी डायट में कुछ चीजों को अभी से शामिल करना शुरू करें। इन चीजों को खाने से सेक्स ड्राइव बढ़ेगी और शरीर भी स्वस्थ होगा।

सीड्स जैसे पंपकिन, चिया, अलसी और नट्स- बादाम, मखाना, काजू, किशमिश, अखरोट को रोजाना खाना शुरू करें। इन चीजों में मोनोअनसैचुरेटेड फैट, प्रोटीन, फायबर होता है, शरीर को फिट रखते हैं और सेक्स ड्राइव बढ़ाते हैं।

महिलाएं डार्क चॉकलेट जरूर खाएं। डार्क चॉकलेट में फेनाइलेथैलामाइन नामक तत्व होता है, जो एंडोर्फिन हार्मोन को बढ़ाता है। इस हार्मोन से सेक्स की इच्छा बढ़ती है।

मूड को अच्छा करने और सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए केला भी फायदेमंद होता है। केला खाने से पोटैशियम शरीर में पहुंचता है, जिससे सेक्स ड्राइव बढ़ती है।

महिलाओं को स्ट्रॉबेरी जरूर खानी चाहिए। महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाने और स्किन पर चमक लाने में स्ट्रॉबेरी हेल्प करती हैं। इसे खाने से गुड हार्मोन्स जनरेट होते हैं और स्किन के लिए कोलेजन बूस्ट होता है।

अपनी डायट में हरी सब्जियां जैसे गोभी, पालक, मटर, ब्रोकली, पत्तागोभी, टमाटर, खीरा महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन नाम का हार्मोन जनरेट करते हैं।

अंजीर को भी सुपरफूड माना जाता है। सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए महिलाएं अंजीर खाएं। आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं और इसका पानी भी पी सकते हैं।

कॉफी सिर्फ स्ट्रेस दूर नहीं करती बल्कि ये सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में हेल्प करती है। कॉफी में कैफीन के अलावा कई ऐसे तत्व होते हैं, जो महिलाओं या पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा देते हैं।

अगर आप नॉन-वेज लवर हैं, तो फिश खाना शुरू करें। फिश सेक्स ड्राइव बढ़ाने में काफी मदद करती हैं। ये महिला व पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

लहसुन को भी अपनी डायट में शामिल करें। लहसुन वैसे तो हर सब्जी में पड़ता है लेकिन कुछ लोग इसे नहीं खाते हैं। लहसुन खाने से शरीर का ब्लड स्तर बेहतर होता है और इससे सेक्स की इच्छा बढ़ती है।

अगर आप मांस-मछली नहीं खाते और अंडा खाते हैं, तो ये भी सेक्स ड्राइव बढ़ा सकता है। अंडे में अच्छा प्रोटीन और फैट होता है, जो सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करता है।
