कॉटन हो या बनारसी..हर साड़ी के साथ जचेंगे बाजू के ये 10 डिजाइन, ब्लाउज के लिए सेव कर लें!

Blouse Sleeves Designs: साड़ी के लिए कैसी बाजू स्टिच कराएं, ये तय करना बड़ा मुश्किल होता है। आपके इसी काम को आसान बनाने के लिए हम ब्लाउज स्लीव्स के कुछ ट्रेंडी और लेटेस्ट पैटर्न ले कर आए हैं, जो आपके साड़ी लुक में चार चांद लगा देंगे।

Anmol ChauhanJun 11, 2026 06:48 pm IST
1/11

ब्लाउज की बाजू के 10 फैंसी डिजाइन

ब्लाउज का लुक सिर्फ नेकलाइन से ही नहीं आता, बल्कि उसकी स्लीव्स पर भी काफी हद तक डिपेंड होता है। आजकल तो डिजाइनर ब्लाउज का ट्रेंड है, जिसमें स्लीव्स काफी स्टाइलिश तरीके से स्टिच की जाती हैं। डेली वियर की बेसिक साड़ियों के साथ अगर इस तरह की फैंसी स्लीव्स वाले ब्लाउज बनवा लें, तो ओवरऑल लुक काफी सुंदर आता है। यहां हम आपके लिए ब्लाउज की बाजू के कुछ फैंसी डिजाइन ले कर आए हैं, जो आप टेलर से बनवा सकती हैं। यकीन मानिए आपके सिंपल ब्लाउज पीस भी इनकी मदद से डिजाइनर लगेंगे। (All Images Credit- Pinterest)

2/11

ब्लाउज की ऐसी फैंसी स्लीव्स बनवाएं

आप ब्लाउज की बाजू कुछ इस तरह से बनवा सकती हैं। ये प्लीटेड स्लीव्स काफी ज्यादा फैंसी सा लुक देती हैं। साथ में आप मैचिंग बीड्स या बटन भी लगवा सकती हैं, इससे स्लीव्स काफी डिजाइनर लगती हैं। ये वाला पैटर्न काफी एलिगेंट है, जो डेली वियर से ले कर किसी स्पेशल ओकेजन के लिए बेस्ट है।

3/11

कट वर्क और फ्रिल वाली स्लीव्स

ब्लाउज की स्लीव्स में आप इस तरह का फैंसी कट वर्क करा सकती हैं। इसके साथ फ्रिल वाला पैटर्न बेहद स्टाइलिश लगता है। इस तरह के ब्लाउज काफी मॉडर्न लगते हैं और आपको यंग और फ्रेश लुक देते हैं। थोड़ा डिजाइनर लुक देना चाहती हैं तो मैचिंग बीड्स अटैच करा सकती हैं।

4/11

हार्ट शेप वाला सुंदर डिजाइन

डेली वियर के लिए आप इस तरह की हार्ट शेप कट वर्क वाली स्लीव्स स्टिच करा सकती हैं। ये वाला डिजाइन काफी यूनिक और अट्रैक्टिव है। गर्मियों में खासकर ये कंफर्टेबल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश लुक भी देगा।

5/11

पर्ल लगवाकर बनवाएं ये खूबसूरत डिजाइन

सिंपल ब्लाउज पीस हो तो ऐसी छोटी-छोटी डिटेलिंग उसके लुक को और भी खा बना देती हैं। आप स्लीव्स में पर्ल लगवाकर इस तरह का फैंसी कट वर्क वाला डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें बटन लगवाकर बड़ा ही ट्रेंडी सा लुक आएगा, जो डेली वियर से ले कर किसी स्पेशल ओकेजन के लिए परफेक्ट है।

6/11

डिजाइनर ब्लाउज स्लीव्स स्टिच कराएं

अगर आप डिजाइनर ब्लाउज वाला लुक चाहती हैं, तो स्लीव्स पर ये सुंदर सा डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें सेम फैब्रिक से ही सुंदर सी डिटेलिंग की गई है, जिसके साथ गोल्डन बीड्स का वर्क बहुत ही फैंसी लुक दे रहा है। ऐसी स्लीव्स साड़ी के ओवरऑल लुक को स्पेशल बना देती हैं।

7/11

प्लीटेड पफ स्लीव्स बनवाएं

इस तरह की प्लीटेड पफ स्लीव्स भी काफी स्टाइलिश लुक देती हैं। साड़ी के ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा वेस्टर्न टच देना हो, तो इस तरह की स्लीव्स परफेक्ट रहेंगी। डेली वियर के लिए भी ये डिजाइन बढ़िया है, लगाई कंफर्टेबल भी रहता है और देखने में तो मॉडर्न लगता ही है।

8/11

मैचिंग नेट फैब्रिक की स्लीव्स स्टिच कराएं

ब्लाउज की मैचिंग का नेट फैब्रिक अलग से ले कर भी आप स्लीव्स बनवा सकती हैं। ये काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। इस तरह से प्लीट्स और गोटा-बीड्स वर्क करा कर स्लीव्स और भी ज्यादा डिजाइनर लगेंगी। अगर किसी खास मौके के लिए साड़ी तैयार कर रही हैं, तो ये स्लीव्स चुन सकती हैं।

9/11

बहुत सुंदर लगेंगी ब्लाउज की ऐसी बाजू

कोई यूनिक और सुंदर सा डिजाइज खोज रही हैं तो इससे सुंदर स्लीव्स ढूंढना मुश्किल है। स्पेशल साड़ी है तो बिना सोचे समझे ये डिजाइन बनवा लें, हर कोई तारीफ करने वाला है। इसमें फ्रिल, गोटा पट्टी और गोल्डन लटकन का बहुत सुंदर वर्क है; जो काफी डिजाइनर लुक देने वाला है।

10/11

पट्टियों वाला स्टाइलिश पैटर्न

ब्लाउज की स्लीव्स पर आप ये पट्टीदार पैटर्न भी बनवा सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश है। डेली वियर के लिए ऐसे डिजाइन परफेक्ट रहते हैं। काफी मिनिमल और स्टाइलिश भी। गर्मियों के लिए भी ये डिजाइन काफी कंफर्टेबल रहने वाला है।

11/11

फैंसी प्लीट्स वाली ब्लाउज स्लीव्स

गर्मियों के लिए हाफ स्लीव्स में कोई फैंसी डिजाइन ढूंढ रही हैं तो ये वाला प्लीटेड पैटर्न परफेक्ट है। इसमें काफी खूबसूरती से प्लीट्स और हैंडमेड लटकन का वर्क है। बॉर्डर वाली साड़ी है, तब तो ये वाला डिजाइन और भी ज्यादा सुंदर लगेगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलकॉटन हो या बनारसी..हर साड़ी के साथ जचेंगे बाजू के ये 10 डिजाइन, ब्लाउज के लिए सेव कर लें!