मच्छर-मक्खी, छिपकली भगाने के 10 काम के नुस्खे, जरूर जान लें

10 Tips And Tricks: बारिश के मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखने के बाद भी घर में कई बार चूहे, छिपकली, कॉकरोच, मक्खी जैसे जीव-जन्तु, कीड़े-मकोड़े आ जाते हैं। इन सब को भगाने के लिए कुछ देसी नुस्खों को जरूर जानना चाहिए जो काम आते हैं। 

AparajitaJul 25, 2025 06:09 pm IST
1/11

घर से चूहे-छिपकली कैसे भगाएं

बारिश का मौसम आते ही घर में मच्छर तो बढ़ ही जाते हैं। साथ ही मक्खी, चूहे, छिपकली, कॉकरोच और बरसाती कीड़ों का भी आतंक फैल जाता है। घर में यहां वहां कीड़े-मकोड़े नजर आते हैं। जिनकी अगर सफाई ना की जाए तो दिन पर दिन बढ़ते ही जाते हैं। मच्छर-मक्खी, चूहा, छिपकली, कॉकरोच जैसे कीड़े-मकोड़े, जीव-जन्तु को भगाने के लिए इन देसी नुस्खों को जरूर अपनाएं। घर बिल्कुल साफ सुथरा बना रहेगा।

2/11

लौंग रखें

रसोई के स्लैब के किनारों पर लौंग रखें। लौंग की महक कीड़ों को छिपने से रोकती है और ये खुद ब खुद भाग जाते हैं।

3/11

फ्रिज में रखें बेकिंग सोडा

फ्रिज में फंगस और बदबू दूर भगाने के लिए किसी कटोरी में बेकिंग सोडा करके रखें। इससे बदबू दूर होगी और फ्रिज में फंगस नहीं लगेंगे।

4/11

प्याज से दूर भगाएं चूहे

घर में चूहे आकर यहां वहां छिप जाते हैं तो चूहे के छिपने वाले कोनों पर प्याज काटकर रख दें। प्याज की बदबू चूहों को नापसंद होती है और वो घर में छिपने के लिए जगह नहीं पाएंगे तो आसानी से भागेंगे।

5/11

फलों वाली मक्खी भगाने का तरीका

घर में रखी फलों की बास्केट पर मक्खी लग रही तो विनेगर को कपड़े पर लेकर बास्केट के आसपास और किनारों पर लगा दें। इससे फल वाली मक्खियां भाग जाएंगी।

6/11

नमक पानी का स्प्रे

घर में मकड़ियां जल्दी-जल्दी जाले बना लेती हैं तो दीवारों पर और पर्दों के आसपास पानी में नमक डालकर स्प्रे करें। इससे जाले जल्दी नहीं बनेंगे।

7/11

लाल चींटी दूर भगाने का तरीका

घर में लाल चींटी यहां-वहां निकल रही हैं तो उस जगह पर हल्दी पाउडर डाल दें। इससे चींटियां कुछ ही देर में भाग जाएंगी।

8/11

कॉकरोच भगाने का अचूक नुस्खा

रसोई में कॉकरोच की संख्या बढ़ रही है तो पानी में तेज पत्ता, दालचीनी और बोरिक एसिड को मिलाकर स्प्रे करें। इससे कॉकरोच भाग जाएंगे।

9/11

घर से मक्खी भगाने का नुस्खा

घर में आसपास की गंदगी की वजह से कई बार मक्खियां आ जाती हैं। इन मक्खियों को भगाने के लिए घर में कपूर जलाएं।

10/11

छिपकली कैसे भगाएं

घर में छिपकली ज्यादा हो गई हैं तो पानी में काली मिर्च पाउडर मिलाकर दीवारों और पर्दों पर स्प्रे करें। इससे छिपकलियां दूर भाग जाती हैं।

11/11

मच्छर भगाने का देसी नुस्खा

घर में बच्चे हैं और मच्छरों को घर से दूर रखना है तो नीम की सूखी पत्तियों को जलाएं। नीम की महक से मच्छर भाग जाते हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलमच्छर-मक्खी, छिपकली भगाने के 10 काम के नुस्खे, जरूर जान लें