फटाफट मेहंदी लग जाएगी! सेव कर लें फ्रंट हैंड की ये 10 मांडला डिजाइन

राखी के ठीक पहले मेहंदी लगाना है लेकिन घर के ढेरों काम के बीच समय ही नहीं मिल पा रहा। ऐसे में ये 10 मांडला डिजाइन बड़े काम आएंगी। सबसे आसान और कुछ ही समय में लग जाएंगी और हाथ भी सुंदर दिखेंगे।

AparajitaAug 27, 2026 03:18 pm IST
Follow us on Google News
1/11

सिंपल मेहंदी डिजाइन

राखी के मौके पर मेहंदी लगानी है,लेकिन शॉपिंग और घर की सजावट के बीच समय ही नहीं मिल पा रहा तो बस इन आसान सी डिजाइन को सेव कर लें। ये मिनटों में बन जाएंगी और आपके हाथों को भी सजाएंगी। फ्रंट हैंड पर लगाने के लिए मांडला डिजाइन की ये 10 फोटोज देखकर मेहंदी लगाएं। (सभी इमेज साभारPintrest)

2/11

सबसे आसान डिजाइन

मेहंदी की ये सबसे आसान डिजाइन है। हाथों पर केवल शुभ के लिए मेहंदी लगानी है तो इस तरह की डिजाइन लगाएं। (Pintrest)

3/11

सिंपल मांडला डिजाइन

हथेली और कलाई पर बिल्कुल सिंपल पैटर्न बनाकर डिजाइन लगाएं। गोल आकार बनाएं और उसे भरें, साथ ही कलाईयों पर सिंपल सा क्रिसक्रॉस पैटर्न तैयार कर लें। लग कर तैयार हो जाएगी मेहंदी। (Pintrest)

4/11

सिंपल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाने का शौक है लेकिन टाइम की कमी है तो इस तरह के हिना पैटर्न को हाथों पर सजाएं। हथेली के साथ उंगली और कलाईयां भी कवर होंगी। (Pintrest)

5/11

मेहंदी डिजाइन फॉर बिगिनर

मेहंदी लगानी है पर ठीक से लगाना नहीं आता तो हथेली पर इस तरह की डिजाइन को बना लें। मांडला की ये खासियत है कि आप आसान और कठिन दोनों डिजाइन बनाकर तैयार कर सकती हैं। (Pintrest)

6/11

सिंपल गोल डिजाइन

थोड़ी सी क्रिएटिविटी मेहंदी के साथ दिखाएंगी तो इस तरह की डिजाइन आसानी से बन जाएगी और हाथ भी खूबसूरत लगेंगे। (Pintrest)

7/11

सिंपल मेहंदी डिजाइन

मांडला डिजाइन का ये आसान रूप है, बहुत ही सरल तरीके से गोले के इर्द-गिर्द डिजाइन को बनाया गया है, फ्रंट हैंड पर आप इस तरह की डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। (Pintrest)

8/11

मांडला मेहंदी डिजाइन

मांडला डिजाइन बनाने के लिए काफी बारीकी चाहिए होती है लेकिन इसकी खासियत है कि आप बिना ज्यादा मेहनत के कुछ लाइनों की मदद से इसकी डिजाइन को बना सकते हैं, जैसे ये मांडला मेहंदी डिजाइन कम समय में लग जाने वाली है। (Pintrest)

9/11

फूलों वाली डिजाइन

छोटे-छोटे फूलों की मदद से ये डिजाइन भी हथेलियों पर लगा सकती हैं। कम समय में इस डिजाइन को भी लगाया जा सकता है। (Pintrest)

10/11

मांडला मेहंदी डिजाइन

फटाफट मेहंदी लगानी है तो बिना समय बर्बाद किए आप इस तरह की मांडला डिजाइन को हथेलियों पर बनाएं। इसके साथ ही उंगली और कलाईयों पर छोटे पैटर्न बनाकर मेहंदी डिजाइन को पूरा करें। (Pintrest)

11/11

कम समय में लगने वाली मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाने का टाइम नहीं है तो कम समय में हथेली पर इस तरह की मांडला डिजाइन को बनाएं। राउंड शेप के साथ फूल-पत्ती की डिजाइन बनाकर रक्षाबंधन के मौके पर हाथों पर मेहंदी जरूर रचाएं। (Pintrrest)

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलफटाफट मेहंदी लग जाएगी! सेव कर लें फ्रंट हैंड की ये 10 मांडला डिजाइन