Vat Savitri Puja 2026: वट सावित्री की पूजा से पहले ही हाथों पर रचा लें मेहंदी, सेव कर लें ये सिंपल डिजाइन

Simple beautiful Mehndi Design: वट सावित्री की पूजा सुहागिन महिलाएं करती हैं और पूजा के वक्त साज-शृंगार के साथ तैयार होती है। ऐसे में मेहंदी के बगैर ये शृंगार अधूरा लगता है। तो बिना ज्यादा समय लगाए हाथों पर फ्रंट एंड बैक में ये मेहंदी की डिजाइन लगाएं।

AparajitaMay 15, 2026 02:51 pm IST
1/11

सिंपल एंड ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन

वट सावित्री की पूजा सुहागिन स्त्रियां करती हैं। महिलाएं इस दिन पूरे साज-शृंगार के साथ रेडी होती हैं और बरगद के पेड़ की फेरी लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। मेहंदी के बिना ये शृंगार अधूरा लगता है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं के पास समय की कमी होती है या फिर मेहंदी लगाना नहीं आता, ऐसे में ये 10 आसान सी डिजाइन को हाथों पर लगाकर हो जाएं तैयार। ( सभी इमेज साभार- Pintrest)

2/11

सबसे आसान है ये डिजाइन

जिन महिलाओं को मेहंदी लगाने का जरा भी प्रैक्टिस नहीं है वो भी इस तरह की डिजाइन को मिनटों में हाथों पर रचा सकती हैं। जिससे पूजा के वक्त आपके हाथ मेहंदी से भरे हुए नजर आएं और शृंगार पूरा दिखे।

3/11

फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन

फ्रंड हैंड पर आसान सी और कम समय में मेहंदी लगाने की ये डिजाइन जरूर सेव कर लें। जो आपके खाली हाथों को भर देंगी और खूबसूरत भी दिखेंगी। केवल फूल और लाइन की मदद से इस डिजाइन को लगाया गया है। जो आसानी से लग जाएगी।

4/11

बड़े फूल और ढोलक वाली डिजाइन

मेहंदी लगाना है लेकिन टाइम कम है को अरेबिक में मारवाड़ी डिजाइन का मिक्सचर काफी खूबसूरत दिखेगा। बड़े फूलों के साथ ढोल को बनाकर इस डिजाइन को बनाएं। मेहंदी डिजाइन अट्रैक्टिव दिखेगा।

5/11

फूल वाली अरेबिक डिजाइन

फ्रंट एंड बैक दोनों तरफ इस डिजाइन को बना सकती हैं। बड़े फूलों के साथ अरेबिक डिजाइन हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी।

6/11

क्रिसक्रॉस पैटर्न बैक हेैंड डिजाइन

बैक हैंड पर फटाफट मेहंदी लगानी है तो बस क्रिसक्रॉस पैटर्न के साथ फूलों को बनाएं और ये डिजाइन देखकर सारी लेडीज आपकी कलाकारी की तारीफ ही करेंगी।

7/11

बैक हैंड इजी डिजाइन

बैक हैंड पर फटाफट और इजी डिजाइन लगाने की खोज रहीं तो इसे जरूर सेव कर लें। क्रिस क्रॉस पैटर्न के साथ साइड पर फूलों की एक बेल इस मेहंदी डिजाइन को अट्रैक्टिव बना रही है।

8/11

सिंपल बैक हैंड डिजाइन

मेहंदी अगर बिल्कुल भी लगाना नहीं आता तो आप किसी माचिस की तीली जैसी चीज से भी इस तरह की डिजाइन को बनाकर हाथों पर रचा सकती हैं।

9/11

लाइन वाली आसान डिजाइन

मेहंदी बिल्कुल भी लगानी नहीं आती तो आड़ी-तिरछी लाइन खींचकर ये आसान सी क्विक मेहंदी डिजाइन को हाथों पर रचा लें।

10/11

ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन

भरे हाथों वाली मेहंदी की डिजाइन पसंद करती हैं तो फ्रंट हैंड की इस मेहंदी डिजाइन को सेव कर लें।

11/11

सिंपल मेहंदी डिजाइन

वट सावित्री की पूजा में हाथों पर मेहंदी रचानी है तो इस तरह की सिंपल और कम समय में बन जाने वाली मेहंदी की डिजाइन को फ्रंट हैंड पर लगाकर रेडी कर सकती हैं।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलVat Savitri Puja 2026: वट सावित्री की पूजा से पहले ही हाथों पर रचा लें मेहंदी, सेव कर लें ये सिंपल डिजाइन