डेली वियर में सूट पहनती हैं? गले के ये 8 डिजाइन सेव कर लें, सब पूछेंगे- कहां से सिलवाया?

Suit Neckline Designs: सूट के ओवरऑल लुक में बैक नेकलाइन का काफी अहम रोल होता है। एक स्टाइलिश गले का डिजाइन आपके पूरे लुक को खास बना देता है। ऐसे ही कुछ फैंसी डिजाइन्स का कलेक्शन हम आपके लिए ले कर आए हैं।

Anmol ChauhanMay 14, 2026 07:39 pm IST
1/9

सूट के गले के 8 फैंसी डिजाइन

इंडियन विमेन के वॉर्डरोब में आपको कुछ मिले ना मिले, लेकिन तरह-तरह के सूट जरूर मिल जाएंगे। डेली वियर से ले कर किसी स्पेशल ओकेजन के लिए, महिलाओं के पास सूटों का अलग ही कलेक्शन होता है। खैर, सूट सिलवाने की बात हो तो इसकी नेकलाइन भी काफी मायने रखती है। खासकर सिंपल डेली वियर के सूटों में तो लुक ही सिर्फ नेकलाइन की वजह से आता है। सूट के बैक में लटकन, डोरी और तरह-तरह के फैंसी कट वर्क वाली नेकलाइन काफी ज्यादा स्टाइलिश लगती हैं। यहां ऐसे ही गले के कुछ फैंसी डिजाइंस हम आपके लिए ले कर आए हैं। नेक्स्ट टाइम सूट स्टिच कराने के लिए आप इन्हें सेव कर सकती हैं। (All Images Credit- Pinterest)

2/9

बैक पर करवाएं स्टाइलिश कट वर्क

सूट की बैक को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप ये फैंसी कट वर्क ट्राई कर सकती हैं। डोरी-लटकन से अलग कुछ ट्राई करना है तो ये स्टाइलिश कट वर्क आपके सूट को डिजाइनर टच देगा। सिंपल सूट हो या हेवी कढ़ाई वाला, ऐसे डिजाइन काफी फैंसी लगते हैं।

3/9

डबल डोरी वाला पैटर्न बनवाएं

डोरी वाली बैक काफी स्टाइलिश लगती है। लेकिन सिंगल डोरी की जगह आजकल डबल डोरी वाला बैक डिजाइन काफी फैंसी लगता है। इसमें आप हैंडमेड लटकन लगवा सकती हैं। अगर सूट थोड़ा हैवी है तो लटकन भी उसी हिसाब से डिजाइनर बनवा सकती हैं।

4/9

लटकन कट वर्क वाला गला

सूट को थोड़ा हेवी लुक देना है तो ये कट वर्क गला डिजाइन ट्राई करें। ये डिजाइन काफी ज्यादा यूनिक और अट्रैक्टिव है। इसमें आप मैचिंग डिजाइनर लटकन अटैच करा सकती हैं। इससे गला काफी भरा-भरा और ब्यूटीफुल लगता है।

5/9

गले पर बीड्स वाली लेस लगवाएं

आजकल डिजाइनर बीड्स वाली लेस काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें आप सूट के बैक गले पर लगवा सकती हैं। देखने में काफी फैंसी लुक आता है। नई-नवेली बहू हैं तो अपने डेली वियर के सूट इसी तरह तैयार करा सकती हैं, हेवी लुक बहुत ही प्यारा लगेगा।

6/9

फैंसी डोरी वाला डिजाइन

सिंपल सूट का कपड़ा ले लिया है तो उसे फैंसी लुक देने के लिए ये क्रिस-क्रॉस डोरी पैटर्न बनवा सकती हैं। इसमें हैंडमेड लटकन लगवाकर काफी हेवी और मॉडर्न लुक आएगा। डेली वियर के सूटों को खास लुक देना है, तो ये पैटर्न आपके लिए परफेक्ट रहेगा।

7/9

स्टाइलिश रिबन बैक डिजाइन

डोरी से अलग हटकर कुछ ट्राई करना है, तो बैक पर ये रिबन वाला डिजाइन ट्राई करें। ये आपके सूट को काफी मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देगा। डेली वियर के सूट से ले कर हेवी सूटों के लिए भी ये वाला डिजाइन एकदम परफेक्ट रहेगा।

8/9

बैक पर सुंदर लगेगा ये डिजाइन

सूट के बैक गले पर आप ये वाला डिजाइन भी बनवा सकती हैं। ये काफी यूनिक डिजाइन है। ऑफिस या कॉलेज जाती हैं, तो ये काफी स्टाइलिश पैटर्न लगेगा। इसमें खूबसूरत कट वर्क है। डोरी लटकन से अलग हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो बेझिझक ये पैटर्न चुन सकती हैं।

9/9

बटन लगवाकर बनवाएं ये स्टाइलिश डिजाइन

बैक को सिंपल रखने के बजाए आप बटन लगवाकर ये स्टाइलिश पैटर्न बनवा सकती हैं। सिंपल सूट को डिजाइनर लुक देने का ये एक बढ़िया तरीका है। खासतौर से अगर पटियाला सलवार के साथ सूट स्टिच करा रही हैं, तो ये बैक डिजाइन बेहद ही प्यारा लगेगा।

Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलडेली वियर में सूट पहनती हैं? गले के ये 8 डिजाइन सेव कर लें, सब पूछेंगे- कहां से सिलवाया?