करिश्मा तन्ना की गोदभराई: शिव भजनों पर झूमीं एक्ट्रेस, साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Karishma Tanna Godh Bharai: करिश्मा तन्ना के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आनेवाला है। इससे पहले एक्ट्रेस की गोदभराई की रस्म हुई। उन्होंने गोदभराई की वीडियो अपने इंस्टा पेज पर शेयर की। करिश्मा ने बताया कि वो कैसा महसूस कर रही हैं। 

Harshita PandeyMay 22, 2026 10:26 pm IST
1/9

करिश्मा तन्ना

टीवी की फेमस एक्ट्रेस शादी के चार साल बाद मां बनने जा रही हैं। उनके घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है।

2/9

करिश्मा तन्ना की गोदभराई

बच्चे के जन्म से पहले करिश्मा तन्ना के लिए उनके परिवार ने उनके लिए गोदभराई का आयोजन किया। इसकी झलकियां करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

3/9

साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई गोदभराई

करिश्मा तन्ना की गोदभराई साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई। मेहमानों और घर के बड़ों ने करिश्मा को आशीर्वाद दिया।

4/9

शिव भक्तों पर झूमीं करिश्मा

करिश्मा तन्ना ने जो वीडियो शेयर की हैं उनमें से एक दो वीडियो में करिश्मा भगवान कृष्ण और शिव के भजनों पर झूमती नजर आईं।

5/9

गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आईं करिश्मा

गोदभराई में करिश्मा तन्ना ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी। करिश्मा ने अपने लुक को ग्रीन कलर के नेकलेस, बालों में गजरे, बड़े-बड़े इयररिंग्स और मांग टीका के साथ पूरा किया।

6/9

पति वरुण के साथ करिश्मा तन्ना

इस खास मौके पर करिश्मा तन्ना के साथ उनके पति वरुण बंगेरा भी नजर आए। करिश्मा के साथ वरुण बंगेरा काफी खुश नजर आए।

7/9

चेहरे पर नजर आया प्रेग्नेंसी ग्लो

करिश्मा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। करिश्मा ने बताया कि वो काफी इमोशनल फील कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वो एक साथ बहुत सारे इमोशन्स महसूस कर रही हैं।

8/9

करिश्मा ने लिखा इमोशनल कैप्शन

करिश्मा ने जो वीडियो शेयर किया है उसके साथ एक कैप्शन लिखा। करिश्मा ने कैप्शन में लिखा- हमारी पहली साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से हुई की गोद भराई से मिले प्यार, आशीर्वाद और भावनाओं में अभी भी डूबे हुए हैं।

9/9

साल 2022 में हुई थी करिश्मा की शादी

करिश्मा तन्ना की शादी की बात करें तो करिश्मा और वरुण की शादी 5 फरवरी, 2022 में हुई थी। करिश्मा के पति एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं।

Hindi Newsफोटोकरिश्मा तन्ना की गोदभराई: शिव भजनों पर झूमीं एक्ट्रेस, साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप