डेटा के लिए बेस्ट हैं जियो, एयरटेल और Vi के ये प्लान, कीमत 50 रुपये से भी कम

जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स को कई सारे डेटा पैक ऑफर कर रहे हैं, लेकिन हम आपको कुछ बेहद किफायती ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं। हमारी लिस्ट में जो डेटा पैक हैं, उनकी कीमत 50 रुपये से भी कम है।

Kumar Prashant SinghJan 05, 2026 03:15 pm IST
1/7

डेटा के लिए बेस्ट हैं जियो, एयरटेल और Vi के ये प्लान, कीमत 50 रुपये से भी कम 

हेवी इंटरनेट यूजर्स को रेग्युलर प्लान में ऑफर किए जाने वाले डेली डेटा के खत्म होने पर काफी परेशानी होती है। इन्हीं यूजर्स के लिए कंपनियां डेटा पैक्स ऑफर करती है। इन डेटा पैक का यूज आप रेग्युलर प्लान में ऑफर किए जाने वाले डेटा के खत्म होने पर कर सकते हैं। जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया (Vi) यूजर्स को कई सारे डेटा पैक ऑफर कर रहे हैं, लेकिन हम आपको कुछ बेहद किफायती ऑप्शन्स के बारे में बता रहे हैं। हमारी लिस्ट में जो डेटा पैक हैं, उनकी कीमत 50 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इन डेटा पैक के बारे में।

2/7

वोडाफोन-आइडिया का 48 रुपये वाला प्लान

इस प्लान की वैलिडिटी तीन दिन है। इसमें आपको डबल डेटा 3जीबी + 3जीबी यानी टोटल 6जीबी डेटा मिलेगा।

3/7

वोडाफोन-आइडिया का 26 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन का यह प्लान एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए 1.5जीबी डेटा मिलेगा।

4/7

जियो का 49 रुपये वाला प्लान

जियो के इस डेटा पैक की वैलिडिटी एक दिन की है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 25जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

5/7

जियो का 39 रुपये वाला प्लान

कंपनी का यह डेटा पैक तीन दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए हर दिन 3जीबी डेटा ऑफर कर रही है।

6/7

एयरटेल का 49 रुपये वाला प्लान

एयरटेल का यह प्लान एक दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए 20जीबी तक डेटा दे रही है।

7/7

एयरटेल का 33 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस प्लान की वैलिडिटी भी एक दिन है। इसमें आपको इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 2जीबी डेटा मिलेगा।

Hindi Newsफोटोडेटा के लिए बेस्ट हैं जियो, एयरटेल और Vi के ये प्लान, कीमत 50 रुपये से भी कम
;;;