Hindi News फोटो झारखण्डझारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में

झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में

झारखंड के मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री रघुवर दास ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए मंगलवार को विधानसभा में 85429 करोड़ का बजट पेश किया। सबसे अधिक ग्रामीण विकास के लिए 14.32 प्रतिशत राशि आवंटित की...

Gaurav
झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में 1/6

Ranchi

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने इस कार्यकाल के अंतिम बजट में समाज के कई तबकों को तोहफे दिए हैं। बजट में महिलाओं, किसानों, छात्र-छात्राओं, गरीबों और आदिवासी समुदाय के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है। इन घोषणाओं के विभिन्न तबकों पर व्यापक सामाजिक और आर्थिक असर होंगे। फोटो: हिन्दुस्तान

झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में 2/6

Ranchi

नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को बजट की कॉपी देते मुख्यमंत्री रघुवर दास। सरकार ने कुल बजट में सबसे अधिक ग्रामीण विकास के लिए 14.32 प्रतिशत राशि आवंटित की है।

झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में 3/6

Ranchi

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को बजट की प्रति भेंट करते मुख्यमंत्री रघुवर दास। इस बजट में महिलाओं के सशक्तीकरण बनाने के लिए सरकार ने सखी मंडलों को और मजबूत करने का प्रवधान किया है। छात्र-छात्राओं के लिए भी कई योजनाएं शुरू होनी है।

संबंधित फोटो गैलरी

झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में 4/6

Ranchi

मुख्यमंत्री विधानसभा में 2019-20 का बजट पेश करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, वित्त सचिव सुखदेव सिंह और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल भी मौजूद थे।

झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में 5/6

Ranchi

सरकार निर्भया फंड के तहत राज्य के सभी जिलों में वन स्टॉप सेंटर शुरू करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बजट भाषण में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की चर्चा के दौरान इसकी घोषणा की।

झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में 6/6

Ranchi

सरकार ने 2019-20 के लिए प्रस्तावित बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में मामूली बढ़त 0.58 फीसदी की है। 2018-19 में कुल बजट का कल्याण (अल्पसंख्यक समेत) 7.14 फीसदी बजटीय प्रावधान किया गया था, जबकि इस वित्तीय वर्ष के लिए 7.72 फीसदी रखा गया है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

6

रांची के शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, कोविड गाइडलाइन की हुई अनदेखी

5

देवघर : अनंत चतुर्दशी पर बाबा के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ - PHOTOS

10

International Yoga Day 2019 : मुख्य कार्यक्रम के लिए रांची तैयार

4

फोटो: रांची से गया जा रही महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

10

आंधी-बारिश ने रोकी राजधानी रांची की 'रफ्तार', तस्वीरों में देखें हालत

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

झारखंड सरकार के बजट में क्या रहा खास, देखें इन तस्वीरों में

अगली गैलरीज