Hindi News फोटो झारखण्डदेखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े

राज्य के सरना स्थल, जाहेरथान और शहीदों के जन्मस्थल की मिट्टी पूरे विधि विधान व पूजन के साथ बिरसा मुंडा पुरानी जेल पहुंचाई गई। मिट्टी को 36 कलश में भरकर पदयात्रा करते हुए बिरसा मुंडा जेल तक...

Gaurav
देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 1/11

Ranchi

राज्य के सरना स्थल, जाहेरथान और शहीदों के जन्मस्थल की मिट्टी पूरे विधि विधान व पूजन के साथ बिरसा मुंडा पुरानी जेल पहुंचाई गई। इस मिट्टी को 36 कलश में भरकर पदयात्रा करते हुए बिरसा मुंडा जेल तक पहुंचाया गया। मोरहाबादी मैदान से जेलमोड़ कर हुई पद यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। फोटो: हिन्दुस्तान

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 2/11

Ranchi

मोरहाबादी मैदान में झारखंड के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में पावन मिट्टी संग्रहण समारोह के बाद सभी जिलों से आये कलश के साथ पद यात्रा शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने सांसदों, मंत्रियों और पार्टी के नेताओं और राज्य भर से आये आदिवासी समाज के लोगों को पदयात्रा के लिए रवाना किया।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 3/11

Ranchi

समारोह में थे मौजूद : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, सांसद रामटहल चौधरी, सांसद समीर उरांव, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सीपी सिंह, विधायक राधाकृष्ण किशोर, नवीन जायसवाल, जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, विमला प्रधान, मेनका सरदार, बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फूलचंद्र तिर्की समेत अन्य मौजूद थे।

संबंधित फोटो गैलरी

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 4/11

Ranchi

शोभायात्रा में पहानों का समूह भी चल रहा था। पदयात्रा में शामिल लोग अमर शहीदों के सम्मान में नारे भी लगा रहे थे। संथाली और मुंडारी सहित उरांव जनजातीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम स्थल पर नृत्य व गीतों की प्रस्तुत दी। विशेष रूप से दुमका से दीदी क्लब के कलाकारों ने विशु टुडू नृत्य पेश किया।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 5/11

Ranchi

मोरहाबादी मैदान से मिट्टी लिए पदयात्रा की शुरुआत पाइका नृत्य समूह की अगुवाई में हुई। उसके पीछे कसर घड़ा लिए युवतियां नृत्य करते बढ़ रही थीं। उनके पिछे सजावटी वाहन में धार्मिक स्थलों से लाई गई मिट्टी रखी गयी थी।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 6/11

Ranchi

समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि आजादी के बाद राज्य के वीरों की शौर्य गाथा को किसी ने सामने लाने का प्रयास नहीं किया। भाजपा की सरकार इस ओर प्रयास कर रही है। आजादी की सांस जो आज हम ले रहे हैं यह वीर शहीदों की देन है।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 7/11

Ranchi

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आदिवासियों को आश्वस्त किया है कि जब तक भाजपा की सरकार है, उनकी जमीन कोई छीन नहीं सकता है। मुख्यमंत्री ने आदिवासियों से अपनी संस्कृति व परंपरा को बचाकर रखने और विदेशी शक्तियों को मजबूत जवाब देने का भी आह्वान किया।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 8/11

Ranchi

केंद्रीय सरना समिति फूलचंद गुट ने हातमा स्थित सरना टोली सरना स्थल में पारंपरिक पूजा की। वहां भी विभिन्न जिलों से लाई गयी पवित्र मिट्टी का संग्रह किया गया।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 9/11

Ranchi

संथाली और मुंडारी सहित उरांव जनजातीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम स्थल पर नृत्य व गीतों की प्रस्तुत दी। विशेष रूप से दुमका से दीदी क्लब के कलाकारों ने विशु टुडू नृत्य पेश किया।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 10/11

Ranchi

कार्यक्रम में भारी तादाद में लोग पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे थे। महिला हो या पुरुष सभी विभिन्न रंगों की पगड़ी पहने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। पदयात्रा में टाना भगतों का समूह हाथ में तिरंगा लिए घंटी और तुरही बजाते चल रहा था।

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े 11/11

Ranchi

जेल में जिस कमरे में भगवान बिरसा ने आखिरी सांस ली थी, वहीं कलश रखे गए। मिट्टी का इस्तेमाल 100 फीट की भगवान बिरसा मुंडा समेत अन्य महापुरुषों की प्रतिमा के निर्माण में होगा। साथ ही जेल परिसर संग्रहालय के रूप में विकसित होगा।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

6

रांची के शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव, कोविड गाइडलाइन की हुई अनदेखी

5

देवघर : अनंत चतुर्दशी पर बाबा के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ - PHOTOS

10

International Yoga Day 2019 : मुख्य कार्यक्रम के लिए रांची तैयार

4

फोटो: रांची से गया जा रही महारानी बस दुर्घटनाग्रस्त, 11 की मौत

10

आंधी-बारिश ने रोकी राजधानी रांची की 'रफ्तार', तस्वीरों में देखें हालत

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

देखें: धरती आबा के लिए राज्यभर से पहुंची मिट्टी, पद यात्रा में मंत्री-मुख्यमंत्री सहित हजारों उमड़े

अगली गैलरीज