
फेंगशुई में जेड प्लांट के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और ये घर में पॉजिटिविटी लेकर आता है। माना जाता है कि ये मनी मैग्नेट पौधा होता है और इसी वजह से इसे मनी ट्री भी कहा जाता है। हालांकि इस पौधे की पत्तियां अगर पीली पड़ने लगे तो इसके कई संकेत होते हैं जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

2/8माना जाता है कि अगर किसी घर में हमेशा तनाव की स्थिति बनी रहती है या फिर माहौल एक नेगेटिव रहता है तो वहां पर रखा हुआ जेट प्लांट खराब होता जाएगा। ऐसे में घर के माहौल को शांत और पॉजिटिव रखने की कोशिश करें।

3/8अगर आपने अपमे घर के मुख्य द्वार पर जेड प्लांट रखा है तो जाहिर सी बात है कि यहां धूल-गंदगी होगी। कोशिश करें कि नियमित रूप से यहां की सफाई हो।प्लांट के आसपास भूलकर भी जूते वगैरह ना रखें। अगर मुख्य द्वार के पास हवा और रोशनी नहीं आती है तो जेड प्लांट यहां ना रखें।

4/8जेड प्लांट को हमेशा पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। अगर आप गलत दिशा में जेड प्लांट रखते हैं तो इससे पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी और घर की पॉजिटिव एनर्जी इससे बुरी तरह से प्रभावित होगी।

5/8अगर आपके घर में लगे हुए जेट प्लांट की पत्तियां पीली पड़ने लग जाएं तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें। आपने जेड प्लांट को जहां भी रखा है इस बात का ध्यान रखें कि वहां आसपास सही धूप और रोशनी आती रहें। साथ ही फेंगशुई के हिसाब से इसे हमेशा पूर्व या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखें।

6/8फेंगशुई के नियम के हिसाब से अगर जेड प्लांट पूर्व दिशा में रखा हुआ है और यहां पर इसकी पत्तियां पीली पड़ रही हैं तो ये अशुभ संकेत है। इसका एक ही मतलब है कि परिवार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। साथ ही ऐसा भी मानते हैं कि हेल्थ से जुड़ी कोई दिक्कत होने वाली है।

7/8अगर आपके घर में जेड प्लांट पीला पड़ता जा रहा है तो माना जाता है कि ये पैसों से जुड़ी परेशानी का संकेत है। अगर इसकी पत्तियां हरी-भरी हो तो माना जाता है कि घर में सुख-संपत्ति की कोई भी कमी नहीं होगी।

8/8इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
