दिवाली पर इस कंपनी के सारे फोन हुए सस्ते, हर कीमत पर ये रहीं सबसे धांसू डील्स

रोशनी के त्योहार को खास बनाने के लिए iQOO ने अपने लेटेस्ट डिवाइसेज के लिए दिवाली ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी ने अपना नया कैंपेन 'लाइट अप एवरी मोमेंट' शुरू किया है।

Pranesh TiwariOct 14, 2025 01:34 pm IST
1/8

iQOO स्मार्टफोन्स पर बंपर डील

कम कीमत पर धाकड़ स्मार्टफोन खरीदने का बढ़िया मौका ग्राहकों को दिवाली के मौके पर मिल रहा है। iQOO ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर धाकड़ छूट दी है, जिनकी लिस्ट में iQOO Z10R, Z10, Neo 10R और Neo 10 सब शामिल हैं। आइए आपको इन फोन्स पर मिल रहीं डील्स के बारे में बताते हैं।

2/8

iQOO Z10R

वीवो से जुड़े ब्रैंड iQOO के फोन में 32MP सेल्फी कैमरा और 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ढेरों AI फीचर्स और वाटरप्रूफिंग फीचर्स दिए गए हैं और यह 18,598 रुपये में मिल रहा है।

3/8

iQOO Neo 10R

फोन 24,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर मिल रहा है। ग्राहकों को Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर वाले फोन में HDR10+ सपोर्ट मिलता है। 32MP सेल्फी कैमरा और 50MP प्राइमरी कैमरा भी इसमें मिल रहा है।

4/8

iQOO Z10

धाकड़ 7300mAh बैटरी वाले फोन में 90W फ्लैशचार्ज सपोर्ट दिया गया है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के अलावा क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल रहा है और इसकी कीमत 20,998 रुपये रह गई है।

5/8

iQOO Neo 10

केवल 29,829 रुपये में मिल रहे फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है और 50MP Sony OIS कैमरा के अलावा 32MP सेल्फी कैमरा मिल रहा है। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।

6/8

iQOO Z10x

डिवाइस में 6500mAh क्षमता वाली बड़ी बैटरी दी गई है और 44W फ्लैशचार्ज सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर मिलता है और यह 12,998 रुपये में खरीदा जा सकता है।

7/8

iQOO Z10 Lite

बजट प्राइस पर मिल रहे iQOO डिवाइस में 6000mAh क्षमता वाली बैटरी दी गई है और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर इसका हिस्सा है। इसे 9,998 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है।

8/8

iQOO 13

कंपनी के फ्लैगशिप फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सेटअप दिया गया है और इसमें 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 2K 144Hz डिस्प्ले दिया गया है। यह 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Hindi Newsफोटोदिवाली पर इस कंपनी के सारे फोन हुए सस्ते, हर कीमत पर ये रहीं सबसे धांसू डील्स