फ्री Earbuds लेने का आखिरी मौका, खत्म होने वाला है iQOO 15 का यह ऑफर

iQOO 15 Apex Edition: आईकू ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में iQOO 15 Apex Edition फोन लॉन्च किया है। यह iQOO 15 का ही एक स्पेशल कलर वेरिएंट है। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को कंपनी फ्री ईयरबड्स दे रही है। यह ऑफर आज रात खत्म हो रहा है। 

Arpit SoniApr 04, 2026 11:33 pm IST
1/5

iQOO 15: कीमत और ऑफर

iQOO 15 Apex Edition की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए 72,999 रुपये (प्रभावी कीमत: 66,999 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये (प्रभावी कीमत: 73,999 रुपये) है। यह स्मार्टफोन 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से iQOO.in, Amazon.in, चुनिंदा वीवो एक्सक्लूसिव स्टोर, रिलायंस डिजिटल स्टोर और आपके आस-पास के रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन फिलहाल प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है, जो आज रात समाप्त हो रही है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 1,899 रुपये कीमत वाले iQOO TWS मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा, ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 6,000 रुपये तक के इंस्टैंट डिस्काउंट और 12 महीने तक के लिए नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

2/5

iQOO 15: प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर सपोर्ट

फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओरिजनओएस 6 के साथ आता है। दावा है कि पोन पांच एंड्रॉयड अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। फोन में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर 3nm स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है। दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 4.18 मिलियन से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं।

3/5

iQOO 15: बड़ा और बेहतरीन डिस्प्ले

नए iQOO 15 में 6.85-इंच का सैमसंग M14 8T LTPO एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज तक और लोकल पीक ब्राइटनेस 6,000 निट्स तक है। स्क्रीन पर एक एंटी-रिफ्लेक्टिव फिल्म और वेट फिंगर कंट्रोल भी दिया गया है, जिससे यूजर गीले या पसीने वाले हाथों से भी फोन चला सकते हैं।

4/5

iQOO 15: पावरफुल कैमरा सेटअप

कैमरे की बात करें तो, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX921 सेंसर है और इसमें OIS का सपोर्ट भी है। फोन में 50-मेगापिक्सेल का सोनी IMX882 टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा भी है, यह 3x ऑप्टिकल जूम, 3.7x "Lossless Zoom" और 10x जूम की क्षमता रखता है। इसके साथ ही, इसमें 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया गया है। फोन में 32-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा है।

5/5

iQOO 15: बैटरी और फास्ट चार्जिंग

iQOO 15 में 7000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी लगी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+IP69 रेटिंग दी गई है।

Hindi Newsफोटोफ्री Earbuds लेने का आखिरी मौका, खत्म होने वाला है iQOO 15 का यह ऑफर