Hindi News फोटो विदेशइंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान...

Vikas
इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  1/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

इंडोनेशियाई खोज दल ने समुद्र में उस स्थान से मंगलवार को और मानव अवशेष बरामद किए जहां लॉयन एयर का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 189 लोग सवार थे। (फोटो-रॉयटर्स)

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  2/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में एक दिन पहले तकनीकी गड़बड़ी आई थी। कुछ महीने पहले ही संचालन में आया बोइंग-737 एमएएक्स सोमवार को उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद जावा सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (फोटो-रॉयटर्स)

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  3/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख मोहम्मद स्याउगी ने बताया कई गोताखोर बचाव अभियान में लगे हैं। खोज दलों ने अंगों और अन्य मानव अवशेष के 10 बैग भरे हैं। उन्होंने बताया कि अवशेषों को जांच के लिए जकार्ता ले जाया जाएगा। राष्ट्रीय पुलिस उपप्रमुख अरी डोनो सुकमांतो ने बताया अवशेषों में एक बच्चे का अवशेष भी शामिल है। (फोटो-रॉयटर्स)

संबंधित फोटो गैलरी

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  4/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

मलबे से भरे 14 बैग भी एकत्रित किए गए हैं। इनमें जूते, कपड़े और पर्स शामिल हैं। स्याउगी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि हमें विमान का मुख्य हिस्सा मिले। समुद्र पर तैर रही हर वस्तु एकत्रित की गई है। (फोटो-रॉयटर्स)

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  5/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति (एनटीएससी) ने बताया कि विमान जेटी 610 में 178 वयस्क यात्री, 1 बच्चा, 2 शिशु, 2 पायलट और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान में सवार लोगों में विमान का भारतीय कैप्टन, इंडोनिशयाई वित्त मंत्रालय के 20 कर्मचारी और इटली की पूर्व पेशेवेर साइक्लिस्ट एंड्रिया मैनफ्रेडी शामिल थे। (फोटो-एएफपी)

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  6/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

खोज एवं बचाव एजेंसी ने सोमवार देर रात तक किसी के भी बचे होने की संभावना से इनकार किया। उन्होंने शरीर के अंगों के मिलने का हवाला देते हुए कहा कि विमान जावा द्वीप के तट पर करीब 30-40 मीटर की गहराई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ होगा। (फोटो-रॉयटर्स)

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  7/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

एजेंसी के प्रवक्ता युसूफ लतीफ ने कहा, हमारी प्राथमिकता सोनार से लैस 5 युद्धक पोतों का इस्तेमाल कर विमान का मुख्य मलबा ढूंढने की है। सबूतों के लिहाज से अहम माने जाने वाले कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर अब भी लापता हैं। (फोटो-एपी/पीटीआई)

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी  8/8

lion air passenger jet crashes in indonesia into the sea rescue operation continue

लॉयन एयर के साथ कई दुर्घटनाएं जुड़ी है, जिनमें 2004 में जानलेवा दुर्घटना और जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा हवाईअड्डे पर लायन एयर के 2 विमानों के बीच भिड़ंत शामिल है। (फोटो-एपी)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

7

जापान में आए भूकंप का दर्द बयां करती ये तस्वीरें आपको रुला देंगीं

7

भूकंप प्रभावित तुर्की-सीरिया में कई देशों ने भेजी अपनी रेस्क्यू टीम

7

सीरिया-तुर्की में विनाशकारी भूकंप से अब तक 4 हजार से ज्यादा मौतें

8

तुर्की भूकंप: ढही इमारतें-मचा हाहाकर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

6

तुर्की और सीरिया में भूकंप से तबाही,जमींदोज इमारतों में जिंदगी की तलाश

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

इंडोनेशिया फ्लाइट क्रैश: गोताखोरों ने 10 बैगों में भरे मानव अवशेष, तलाश अभियान जारी

अगली गैलरीज