Hindi News फोटो विदेशपेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग

Vikas
पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग1/7

fire at historic notre dame cathedral in paris

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 850 साल पुरानी यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल, नोट्रे डेम में लगी भीषण आग को मंगलवार को नियंत्रण में कर लिया गया, जबकि कैथेड्रल की मुख्य संरचना और साथ ही इसके दो टावरों को बचा लिया गया है। शहर के फायर ब्रिगेड ने इस बात की पुष्टि की है। (Photo-AFP)

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग2/7

fire at historic notre dame cathedral in paris

'गार्डियन' ने मंगलवार सुबह फायर ब्रिगेड के एक प्रवक्ता के हवाले से बताया, “आग पूरी तरह से नियंत्रण में है। यह आंशिक रूप से बुझ गई है, पूरी तरह से बुझाना अभी बाकी है।” (Photo-AFP)

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग3/7

fire at historic notre dame cathedral in paris

फायर चीफ जीन-क्लाउड गैलेट के अनुसार, करीब 500 दमकलकर्मियों ने बेल टावरों में से एक को ध्वस्त होने से बचाने के लिए मशक्कत की। उन्होंने कहा कि जलते हुए कैथेड्रल से कई अमूल्य कलाकृतियों को भी बचाया गया। (REUTERS Photo)

संबंधित फोटो गैलरी

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग4/7

fire at historic notre dame cathedral in paris

आग सोमवार शाम को करीब 6:30 बजे लगी और जल्द ही कैथेड्रल के शानदार गोथिक शिखर तो चपेट में ले लिया, जो पूरी तरह से जल गया और छत की संरचना को भी नुकसान पहुंचा। आग की लपटों के कारण शिखर एक तरफ झुक गया और जलती हुई छत पर गिर गया। लोगों ने यह भयावह दृश्य देखा। (REUTERS Photo)

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग5/7

fire at historic notre dame cathedral in paris

सीएनएन के मुताबिक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कैथेड्रल के आगे के हिस्से और टावरों को बचाने के लिए दमकलकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा, “सबसे बुरा होने से बचा लिया गया।” फिर भी उन्होंने कैथेड्रल को पहुंचे नुकसान पर अफसोस जताया। (Photo-AFP)

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग6/7

fire at historic notre dame cathedral in paris

बीबीसी के मुताबिक, आग लगने का कारण सप्ष्ट नहीं है। अधिकारियों ने कहा है कि कैथेड्रल के पत्थरों में क्रैक आने के बाद इसके रेनोवेशन का काम चल रहा था। वे आग लगने की घटना को इससे जोड़कर देख रहे हैं। पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने कहा कि आग लगने से हुए नुकसान की जांच शुरू कर दी गई है। (Photo-AFP)

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग7/7

fire at historic notre dame cathedral in paris

वेटकिन ने कहा कि पोप फ्रांसिस आग लगने के बारे में जानकर स्तब्ध और बेहद दुखी हैं। जर्मन चांसलर एंजेला मकेर्ल ने नोट्रे डेम को 'फ्रेंच और यूरोपीय संस्कृति का प्रतीक' बताते हुए फ्रांस के लोगों को समर्थन की पेशकश की है। (Photo-AFP)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

8

भूकंप के तेज झटकों से कांपी ताइवान की धरती, दहला देंगी ये तस्वीरें

7

जापान में आए भूकंप का दर्द बयां करती ये तस्वीरें आपको रुला देंगीं

7

भूकंप प्रभावित तुर्की-सीरिया में कई देशों ने भेजी अपनी रेस्क्यू टीम

7

सीरिया-तुर्की में विनाशकारी भूकंप से अब तक 4 हजार से ज्यादा मौतें

8

तुर्की भूकंप: ढही इमारतें-मचा हाहाकर, तस्वीरों में देखें तबाही का मंजर

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम में लगी भीषण आग

अगली गैलरीज