Hindi News फोटो विदेशCOVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत

एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। वायरस की यह नई लहर शुरू में कुछ देशों में देखने को मिली थी, लेकिन अब यह दुनियाभर में...

Vikas Sharma
COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत1/7

covid-19 corona wreak havoc in world more than 14000 died in 24 hours

एक बार फिर से कोरोना ने अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। वायरस की यह नई लहर शुरू में कुछ देशों में देखने को मिली थी, लेकिन अब यह दुनियाभर में फैल चुकी है। दुनिया में बीते एक दिन में कोरोना महामारी से पौने सात लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए और इस दौरान 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। (Photo-AFP)

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत2/7

covid-19 corona wreak havoc in world more than 14000 died in 24 hours

अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों और क्षेत्रों में एक दिन में 6,75,687 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,29,76,286 तक पहुंच गई है। (Photo-Reuters)

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत3/7

covid-19 corona wreak havoc in world more than 14000 died in 24 hours

वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 28,86,586 हो गई है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 3,09,21,976 हो गई है, 5,59,109 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है। भारत तीसरे स्थान पर बरकरार है। (USA TODAY Sports)

संबंधित फोटो गैलरी

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत4/7

covid-19 corona wreak havoc in world more than 14000 died in 24 hours

दुनियाभर में कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई देश कोरोना की लड़ाई में डटकर सामना नहीं कर पा रहे हैं. कोरोना की यह नई लहर पिछली लहर से ज्यादा खतरनाक बतायी जा रही है। (Photo-Reuters)

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत5/7

covid-19 corona wreak havoc in world more than 14000 died in 24 hours

स्पेन ने कोरोना से लड़ाई में एस्ट्राजेनेका टीके का इस्तेमाल केवल बुजुर्ग लोगों तक सीमित करने का फैसला किया है। यह फैसला तब लिया गया जब यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी ने कहा कि उसने टीके और खून के थक्के जमने के बीच संभावित संबंध का पता लगाया है। इसके बाद कई यूरोपीय देशों ने इस टीके का इस्तेमाल सीमित कर दिया। (Photo-Reuters)

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत6/7

covid-19 corona wreak havoc in world more than 14000 died in 24 hours

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वे एस्ट्राजेनेका के कोरोना रोधी टीके को फिर से 60 साल और उससे कम उम्र के लोगों को लगाने के संबंध में सप्ताहांत में फैसला लेंगे। टीका लगाने से कथित तौर पर रक्त के थक्के जमने की खबरों के बाद यूरोप में नियामकों द्वारा शुरू की गई जांच के मद्देनजर देश में टीके लगाने बंद कर दिए गए थे। (Photo-AFP)

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत7/7

covid-19 corona wreak havoc in world more than 14000 died in 24 hours

कंबोडिया ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण अपने सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल अंकोरवाट मंदिर परिसर को बंद कर दिया है। इस दक्षिणपूर्वी एशियाई देश में कोविड-19 के 3,028 मामले आ चुके हैं और 23 लोगों की मौत हो चुकी है। अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सैकड़ों लोग संक्रमित हो गए हैं। (Photo-Bloomberg)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

8

देशभर में उत्साह के साथ मनाया गया 'ईद-उल-अजहा' का त्योहार,देखें Photos

7

कोरोना के बीच सादगी से जामा मस्जिद में अता की गई ईद की नमाज

7

Eid Al Adha: नम आंखों से हज यात्रियों ने मांगी कोरोना के खात्मे की दुआ

7

COVID-19: देश में 125 दिन बाद आए इतने कम नए केस, 374 की मौत

6

देश में पिछले 24 घंटे में 38949 नए केस, 97 फीसदी से ज्यादा रिकवरी रेट

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

COVID-19: दुनियाभर मे कोरोना का सितम जारी, 24 घंटे में 14 हजार लोगों की मौत

अगली गैलरीज