Hindi News फोटो विदेशCOVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.47 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस वायरस के संक्रमण से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी...

Vikas Sharma
COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 1/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 12.47 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस वायरस के संक्रमण से अब तक 27.43 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। (Photo-AP)

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 2/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 12 करोड़ 47 लाख 74 हजार 967 तक पहुंच गयी है, जबकि अभी तक इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 27 लाख 43 हजार 475 हो गयी है। (Photo-AP)

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 3/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है तथा यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ की संख्या पार कर चुकी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ के पार 3,00,09,773 हो गई है जबकि पांच लाख 45 हजार 281 मरीजों की मौत हो चुकी है। (Photo-Reuters)

संबंधित फोटो गैलरी

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 4/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

दुनिया में एक करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमितों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील दूसरे स्थान पर है और यहां अब तक एक करोड़ 22 लाख 11 लोग इस वायरस के संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। यहां तीन लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। (Photo-Reuters)

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 5/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

भारत के कई राज्यों में कोरोना के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और यह विश्व में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान 53,476 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 हो गयी है। इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,692 हो गयी है। (Photo-AFP)

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 6/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

शीर्ष तीन देशों अमेरिका, ब्राजील और भारत के बाद संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों में चौथे स्थान पर रूस है, जहां कोरोना वायरस से 44.16 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 93,812 लोगों की मौत हो चुकी है। (Photo-Reuters)

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 7/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

इस बीच फ्रांस ने ब्रिटेन को कोरोना संक्रमण के मामले में पीछे छोड़ दिया है और यहां करीब 43.59 लाख लोग इससे प्रभावित हैं और 92,776 मरीजों की मौत हुई है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 43.15 लाख के पार पहुंच गयी है और 1,26,411 लोगों की मौत हो चुकी है। (Photo-Reuters)

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार 8/8

covid-19 corona havoc worldwide more than 12 crore people infected

इटली में संक्रमितों की संख्या 33.90 लाख से अधिक हो गई है और 105,328 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 32.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 73,543 लोगों की मौत हो चुकी है। (Photo-AP)

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

7

COVID-19: देश में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 492 की मौत

5

कोरोना का कहर: दुनिया में अब तक 21116 मौतें, 465163 संक्रमित

6

PHOTOS: लोगों को जागरुक करने के लिए आर्टिस्ट ने बनाया कोरोना हेलमेट

5

अमेरिका में जारी कोरोना का कहर, 700 से ज्यादा लोगों की मौत

4

अर्जेंटीना में बढ़ने लगा कोरोना का प्रकोप, 3 लाख के पार संक्रमित

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

COVID-19: दुनियाभर में कोरोना से हाहाकार, मरीजों की संख्या 12 करोड़ के पार

अगली गैलरीज