टूट पड़ेंगे ग्राहक, ₹11999 में मिलेगा स्टील जैसा मजबूत फोन, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल; पहली सेल कल

Infinix Smart 20 sale live: नया स्मार्टफोन खरीदने जा रहे हैं तो रुकिए। कल यानी 12 जून से मजबूत बॉडी वाले Infinix Smart 20 फोन की बिक्री शुरू हो रही है। सेल में फोन 12,000 रुपये से भी कम कीमत में मिलेगा। फोन कई दमदार स्पेसिफिकेशन पैक करता है। देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल...

Arpit SoniJun 11, 2026 06:23 pm IST
1/6

Infinix Smart 20: कीमत और ऑफर

फोन की फर्स्ट सेल 12 जून, दोपहर 12PM बजे से शुरू हो रही है और इसे Flipkart से खरीदा जा सकेगा। फोन की कीमत, 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये है। यह फोन क्लाउडलाइन ब्लू, पोलारिस टाइटेनियम, शैडो ब्लैक और सनलाइक ऑरेंज जैसे कलर्स में आता है। कंपनी बैंक ऑफर में 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 11,999 रुपये हो जाती है।

2/6

Infinix Smart 20: डिस्प्ले भी दमदार

Infinix Smart 20 में 6.78-इंच का एचडी प्लस (720×1576 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी पैनल है, जो 120 हर्ट्ज तक के रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.09 प्रतिशत है, इसमें 'ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले' की सुविधा भी। यह गीले या ऑयली हाथों से टच इनपुट को भी सपोर्ट करता है। इसमें 'डायनामिक बार' फीचर भी दिया गया है।

3/6

Infinix Smart 20: रैम और प्रोसेसर

स्मार्टफोन मीडियाटेक हेलियो G81 अल्टीमेट चिपसेट से लैस है, जो माली-G52 GPU, 4GB LPDDR4X रैम और 128GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। कंपनी फोन के लिए 48 महीने के फ्लूएंसी सर्टिफिकेशन का भी दावा करती है। यह आउट ऑफ बॉक्स Android 16 पर बेस्ड XOS 16 चलाता है। इसमें फोलैक्स वॉयस असिस्टेंट पावर्ड वन-टैप इनफिनिक्स AI शामिल है, जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, गुजराती और मराठी को सपोर्ट करता है। उपयोगकर्ता पावर बटन को लंबे समय तक दबाकर AI राइटिंग, AI स्टूडियो, AI इरेजर, AI एक्सटेंडर, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग, सॉन्ग रिकॉग्निशन, स्पीकर क्लीनर, AI वॉलपेपर जेनरेटर और शेड्यूलिंग टूल जैसी AI फीचर्स शामिल हैं।

4/6

Infinix Smart 20: बिना नेटवर्क कॉलिंग

यह फोन Ultra Link फीचर को सपोर्ट करता है, जिससे 1km तक की दूरी पर मौजूद कम्पैटिबल फोन के बीच बिना नेटवर्क कॉलिंग, मैसेजिंग, वॉयस नोट्स और इमेज शेयरिंग की सुविधा मिलती है।

5/6

Infinix Smart 20: बैटरी

फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि फोन 933 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 25 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। बॉक्स में चार्जर भी मिलेगा। फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है। 25,000 से ज्यादा ड्यूरेबिलिटी टेस्ट के बाद, कंपनी का दावा है कि यह 1.5 मीटर ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है।

6/6

Infinix Smart 20: कैमरा

फोटो खींचने के लिए, फोन में ऑटोफोकस और f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सेल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरा फीचर्स में सुपर नाइट मोड, डुअल वीडियो, व्लॉग मोड, पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, प्रो मोड, टाइम-लैप्स, वाइड सेल्फी, AI कैमरा और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग शामिल हैं। इसके रियर सेटअप में डुअल LED फ्लैश भी है।

Hindi Newsफोटोटूट पड़ेंगे ग्राहक, ₹11999 में मिलेगा स्टील जैसा मजबूत फोन, बिना नेटवर्क कर सकेंगे कॉल; पहली सेल कल