Hindi News फोटो हिमाचल चुनाव 2017हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा। राज्य के सभी 68 निवार्चन क्षेत्रों में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है।

Vikas
हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में1/7

Himachal polls 2017: EC ropes in choppers, boats, mules to ferry poll material

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कल मतदान होगा। राज्य के सभी 68 निवार्चन क्षेत्रों में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला है। मैदान में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, 10 मंत्री, 8 मुख्य संसदीय सचिव, विधानसभा के उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और 1 दर्जन से ज्यादा पूर्व मंत्री समेत अन्य चुनावी मुकाबले में हैं।

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में2/7

Himachal polls 2017

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सत्तारूढ़ कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल की अगुवाई में भाजपा सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बसपा 42 सीट पर, इसके बाद माकपा 14 सीट पर, स्वाभिमान पार्टी और लोक गठबंधन पार्टी 6-6 सीटों पर और भाकपा 3 सीटों पर मैदान में है।

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में3/7

मंगलवार को समाप्त हुए 12 दिवसीय प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने 450 से ज्य

मंगलवार को समाप्त हुए 12 दिवसीय प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों ने 450 से ज्यादा रैलियां की। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह ने क्रमश: 7 और 6 रैलियों को संबोधित किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 रैलियों को संबोधित किया।

संबंधित फोटो गैलरी

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में4/7

Himachal polls 2017: EC ropes in choppers, boats, mules to ferry poll material

भ्रष्टाचार को मुख्य मुद्दा बनाकर प्रचार अभियान में भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा जबकि कांग्रेस ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया। झंडुता में सबसे कम उम्मीदवार हैं जहां सीधा मुकाबला है। वहीं धर्मशाला में सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा ने पूर्व मंत्री अनिल शर्मा सहित 4 पूर्व कांग्रेसियों को तथा चौपाल से एक निर्दलीय को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने पोंटा साहिब और कांगड़ा से 2 निर्दलीय को उतारा है।

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में5/7

Himachal polls 2017: EC ropes in choppers, boats, mules to ferry poll material

मुख्यमंत्री सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री धूमल दोनों अपनी सीट बदल चुके हैं और अरकी तथा सुजानपुर से लड़ रहे हैं। मंडी सदर सीट से पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम के बेटे अनिल शर्मा (भाजपा) के खिलाफ कांग्रेस के मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर किस्मत आजमा रही हैं।

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में6/7

Himachal polls 2017: EC ropes in choppers, boats, mules to ferry poll material

मुख्य निवार्चन अधिकारी पुष्पेंद्र राजपूत ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के 17,850 कर्मियों के अलावा केंद्रीय अर्दधसैन्य बल की 65 कंपनियां तैनात की गयी है। पारदर्शी और निबार्ध चुनाव के लिए पयार्प्त इंतजाम किये गए हैं। समूचे राज्य में 29 जनरल, 3 पुलिस, 22 व्यय पर्यवेक्षक और 71 सहायक व्यय पर्यवेक्षक, 1561 माइक्रो पर्यवेक्षकों के साथ 193 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 789 सेक्टर ऑफिसर तैनात किये गए हैं।

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में7/7

Himachal polls 2017: EC ropes in choppers, boats, mules to ferry poll material

सीईओ ने कहा कि ईसीआई द्वारा राज्य में चुनावी गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग के लिए राज्य में 2307 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग का इस्तेमाल किया जाएगा और सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। बता दें की पहली बार विधानसभा चुनाव में वीवीपीएटी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है और 10 प्रतिशत ईवीएम और वीवीपीएटी को रिजर्व में रखा गया है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

15

हिमाचल प्रदेश में हुई रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, देखें तस्वीरें...

10

हिमाचल विधानसभा चुनाव: 68 सीटों पर मतदान जारी

7

हिमाचल चुनाव: ऊना में पीएम मोदी की चुनावी रैली

9

हिमाचल चुनाव: कांगड़ा में बोले पीएम मोदी

6

हिमाचल चुनावः कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

हिमाचल विधान सभा के लिए होगा मतदान, 337 प्रत्याशी मैदान में

अगली गैलरीज