Hindi News फोटो हेल्थWorld Liver Day 2019 : जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें

World Liver Day 2019 : जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें

WHO की मानें तो लीवर की बीमारी भारत में मौतों की 10वीं सबसे बड़ी वजह है। यह हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और एक फैक्टरी की तरह काम करता है, जहां हम जो भी खाते हैं वो प्रोसेस होता है। यह हमारे खाने...

Aparajita
World Liver Day 2019 :  जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें1/7

healthy liver

WHO की मानें तो लीवर की बीमारी भारत में मौतों की 10वीं सबसे बड़ी वजह है। यह हमारे शरीर का सबसे बड़ा अंग है और एक फैक्टरी की तरह काम करता है, जहां हम जो भी खाते हैं वो प्रोसेस होता है। यह हमारे खाने के जरिये शरीर में पहुंचने वाले ग्लूकोज, फैट, वगैरह को प्रोसेस करता है। इसलिए यह हमारे शरीर का सबसे जरूरी अंग है जो खाने को पचाने में मदद करता है। लिवर को जिगर या यकृत भी कहते हैं। 19 अप्रैल को World Liver Day के मौके पर आइए जानते हैं लिवर की सेहत के बारे में कुछ जरूरी बातें :

World Liver Day 2019 :  जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें2/7

obesity risk of obesity ways to reduce obesity risk of kidney cancer in obese people healthy liv

मोटापे और डायबिटीज जैसी लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का सबसे ज्यादा असर लिवर पर पड़ता है। इससे फैटी लिवर होने का खतरा भी बढ़ जाता है, जो लिवर के डिसफंक्शन और लिवर सिरोसिस का कारण बनता है। अगर आप डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के शिकार हैं, तो उन्हें लेकर सतर्क होना बेहद जरूरी है। डायबिटीज पर सख्त नियंत्रण बेहद जरूरी है, ताकि शुगर लेवल हाई होने की वजह से लिवर को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।

World Liver Day 2019 :  जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें3/7

stomach fat can affect your brain

आपका खानपान ऐसा होना चाहिए, जिससे मोटापे या डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सके। इसलिए फ्राइड या फास्ट फूड का सेवन बेहद सीमित मात्रा में करना चाहिए।

संबंधित फोटो गैलरी

World Liver Day 2019 :  जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें4/7

Alcohol ban

अधिक मात्रा में शराब का सेवन लिवर के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। 10 से 20 साल तक अधिक मात्रा में शराब का सेवन लिवर को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।

World Liver Day 2019 :  जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें5/7

no smoking

स्मोकिंग से भी लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है। धूम्रपान करने वालों में लिवर कैंसर के मामले अधिक देखने को मिलते हैं। सिगरेट में मौजूद तत्व कार्सोजेनिक (कैंसर कारक) होते हैं। इस मामले में पैसिव स्मोकर्स पर भी बराबर का खतरा होता है।

World Liver Day 2019 :  जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें6/7

liver cancer symptoms

लिवर की बीमारी के अस्पष्ट कारणों में मितली लगना, भूख खत्म होना और वजन घटना शामिल है। लिवर बिगड़ने का सबसे शुरुआती लक्षण जॉनडिस या पीलिया होता है। हालांकि कभी-कभी लिवर डैमेज के लक्षण में जॉनडिस नहीं भी होता है।

World Liver Day 2019 :  जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें7/7

medical test

लिवर की सेहत पर नजर रखने के लिए liver function test कराने की सलाह डॉक्टर अक्सर देते हैं। आप चाहें तो साल में एक बार या कम से कम दो बार ब्लड टेस्ट कराकर लिवर को हो रहे नुकसान का पता लगा सकते हैं।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ

6

अच्छी नींद के लिए 5 चीजें जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए

5

Health Tips: चटपटी इमली के ये गजब के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

7

Health Tips: घर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के ये हैं आसान टिप्स

5

Health Tips: हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

World Liver Day 2019 : जानिए क्यों जरूरी है लिवर हमारे शरीर के लिए, ये जरूरी बातें भी जानें

अगली गैलरीज