Hindi News फोटो हेल्थweight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी

weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी

रहन-सहन, खान-पान के चलते आजकल लोगों के शरीर पर चर्बी चढ़ती जा रही है। इस मोटापे से न सिर्फ शरीर भद्दा और बेडौल दिखाई देता है, बल्कि सेहत से संबंधित कई...

Anuradha
weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी1/6

weight loss

रहन-सहन, खान-पान के चलते आजकल लोगों के शरीर पर चर्बी चढ़ती जा रही है। इस मोटापे से न सिर्फ शरीर भद्दा और बेडौल दिखाई देता है, बल्कि सेहत से संबंधित कई सारी परेशानियां भी होती हैं। इस समस्या का समाधान केवल व्यायाम और सही खान-पान से संभव है। इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं ऋषभ सक्सेना लोग शारीरिक तौर पर फिट तो दिखना चाहते हैं, पर स्वस्थ रहने के लिए अपना रुटीन सही नहीं कर पाते।

weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी2/6

weight loss (Shutterstock)

संतुलित भोजन का सेवन न करना, असमय खाना, नींद कम लेना, मानसिक तनाव और शारीरिक श्रम की कमी की वजह से शरीर पर चर्बी चढ़ जाती है। खासतौर पर आपका बाहर निकला हुआ पेट आपको ज्यादा शर्मिंदा करता है। वैसे तो आहार पर नियंत्रण करके अपने पेट पर चढ़ी चर्बी को कुछ हद तक कम किया जा सकता है, लेकिन वास्तव में आप पतली कमर चाहते हैं तो खान-पान पर ध्यान देने के साथ-साथ नियमित व्यायाम भी बहुत जरूरी हैं जैसे-

weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी3/6

weight gain

रस्सी कूदना पेट की चर्बी को कम करने के लिए रस्सी कूदना सबसे बेहतर और आसान उपाय है। इसके लिए ना तो आपको अधिक समय की जरूरत है और ना ही बाहर जाने की। रस्सी आप अपने घर पर ही कूद सकते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और शरीर सुडौल बनता है। रस्सी कूदने के लिए महज 15 मिनट का समय ही काफी है। 15 मिनट रस्सी कूदने से उतना ही फायदा होता है, जितना आधा घंटा दौड़ने या तैरने से होता है। रस्सी कूदने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ पसीने के माध्यम से बाहर निकलते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है और दिल भी स्वस्थ रहता है।

संबंधित फोटो गैलरी

weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी4/6

How to lose weight fast

साइकलिंग करना पेट की चर्बी घटाने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छा वर्कआउट है, क्योंकि साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और शरीर से फैट कम होता है। इससे पेट, जांघों, कमर के आसपास की चर्बी कम हो जाती है। लेकिन इसके लिए आपको नियमित रूप से साइकिल चलानी होगी। नियमित रूप से साइकलिंग करने से हर घंटे 300 कैलोरी बर्न होती है, पर इसके साथ आपको डाइट पर भी ध्यान रखना होगा।

weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी5/6

Aerobic exercises (Shutterstock)

रोजाना पैदल चलें वजन कम करने के लिए चलना बहुत ही आसान और प्रभावी व्यायाम है। अगर आप इस व्यायाम के लिए नए हैं, तो हफ्ते में तीन बार 20 मिनट के लिए चलें और फिर धीरे-धीरे अपनी क्षमता और समय को बढ़ाते रहें और तब तक बढ़ाते रहें, जब तक कि आप प्रतिदिन 30 से 60 मिनट चलने में सक्षम न हो जाएं। पैदल चलकर न केवल मोटापे को कम किया जा सकता है, बल्कि इससे भविष्य में होने वाली अन्य बीमारियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति उच्च रक्तचाप या दिल की बीमारी से पीड़ित है तो इसे शुरू करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लें।

weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी6/6

weight loss

डांस भी है कारगर आप रोज व्यायाम करते-करते ऊब चुके हैं तो डांस आजमाइए। इससे कैलोरी बर्न होती है, साथ ही आपके हाथ व कंधे दोनों को मजबूती मिलती है। ये तनाव को दूर करता है, ऊर्जा को बढ़ाता है व शरीर में मजबूती लाता है। डांस में अधिक तीव्र वाले मूवमेंट्स शामिल होते हैं, जो आपके शरीर को एक नया रूप देते हैं। इसके अलावा स्र्विंमग भी शरीर की चर्बी को घटाती है और आपको अपनी फिटनेस बनाए रखने में मदद करती है। इससे एक घंटे में 500-700 कैलोरी बर्न होती है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ

6

अच्छी नींद के लिए 5 चीजें जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए

5

Health Tips: चटपटी इमली के ये गजब के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

7

Health Tips: घर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के ये हैं आसान टिप्स

5

Health Tips: हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

weight loss TIPS: Excercise से ऐसे दूर होगी पेट की चर्बी

अगली गैलरीज