Weight Loss : वजन काबू में करने के लिए इस गर्मी पीएं बेल का शरबत, जानें ये 4 फायदे
गर्मियों में अक्सर बेल का शरबत इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। मगर बहुत कम लोग इसके फायदों के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको इसके ऐसी ही उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। बेल...
Aparajitabael sharbat
गर्मियों में अक्सर बेल का शरबत इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। मगर बहुत कम लोग इसके फायदों के बारे में जानते होंगे। आज हम आपको इसके ऐसी ही उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं। बेल एक ऐसा पेड़ है जिसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जा सकता है। आयुर्वेद में इसके कई फायदों का उल्लेख मिलता है। इसका फल बाहर से बेहद कठोर होता है लेकिन अंदर का हिस्सा मुलायम और बीजयुक्त होता है। पेड़ से टूटने के कई दिनों बाद भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
संबंधित फोटो गैलरी
pull up exercise fitness workout
वर्कआउट के बाद अपने लिए कोई अच्छा एनर्जी ड्रिंक तलाश रहे हैं, तो बेल का शरबत बेहतरीन विकल्प है। यह नेचुरल है और इसे पीने से पेट फूलने की समस्या दूर होती है और बॉडी में वॉटर वेट को भी कम करने में मदद मिलती है। यह प्राकृतिक है और इसमें अलग से शक्कर मिलाने की जरूरत नहीं होती है। एक ग्लास यानी 250 ml बेल का शरबत में 140 से 150 कैलोरी होती हैं।