Hindi News फोटो हेल्थसोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा

सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा

सोया बॉल्स की सब्जी या सोया चॉप्स, आपने कई बार खाए होंगे। कई लोगों को तो यह बेहद पसंद भी होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन आपकी कितनी परेशानियों को हल कर सकता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह...

Aparajita
सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा 1/6

soya

सोया बॉल्स की सब्जी या सोया चॉप्स, आपने कई बार खाए होंगे। कई लोगों को तो यह बेहद पसंद भी होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन आपकी कितनी परेशानियों को हल कर सकता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए यह प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। खाने में यह कई बार नॉनवेज को भी टक्कर देता है। इतनी लाजवाब चीज के साथ अगर सेहत का फायदा भी मिल रहा है तो क्यों न इसका फायदा उठाया जाए।

सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा 2/6

beautiful hair

घने और चमकदार बाल : रूखे और बेजान बालों से आजकल ना हर कोई परेशान है। बालों की यह समस्या हमारे बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से होती है। अगर आप अपने बाल लम्बे, घने और चमकदार चाहते हैं तो आज से ही सोयाबीन का सेवन शुरू कर दें। सोयाबीन में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को घना व चमकदार बनाता है।

सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा 3/6

acne

दाग-धब्बों से छुटकारा : सोयाबीन ना सिर्फ शरीर की आंतरिक बल्कि बाहरी समस्याओं को भी दूर करता है। सोयाबीन के पेस्ट को चेहरे पर लगाने से सभी दाग-धब्बे दूर होते हैं। इसे लगाने के लिए सोयाबीन को पहले पानी में भिगोएं और फिर बारीक पीसकर मिश्रण बना लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। ठण्डे पानी से चेहरा धोएं। चेहरा साफ हो जाएगा।

संबंधित फोटो गैलरी

सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा 4/6

nails

मजबूत नाखून : हाथ खूबसूरत दिखें, इसके लिए नाखून भी अच्छे होने चाहिए। कई महिलाओं को अच्छी देखभाल के बावजूद नाखून टूटने समस्या होती है। सोयाबीन आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। इसका नियमित सेवन नाखूनों को जड़ से मजबूत बनाता है। साथ ही नाखुनों में चमक भी आती है।

सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा 5/6

photo : Getty Images/iStockphoto

बेसमय झुर्रियां : हमेशा फ्रेश और जवां दिखना हर किसी की चाहत होती है। लेकिन जिस तरह का आजकल खानपान हो गया है उसमें कई लोगों को समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों की शिकायत रहती है। सोयाबीन का नियमित सेवन इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सोयाबीन से शरीर में एस्ट्रोजन बनने लगता है जो दाग-धब्बों और झुर्रियों को दूर करता है।

सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा 6/6

photo : Shutterstock

दूर करे कमजोरी : अगर थोड़ा सा काम करने के बाद कमजोरी महसूस होने लगती है, तो सोयाबीन आपकी इस परेशानी को दूर कर सकता है। यह हर उम्र के लोगों के लिए ऊर्जा बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ

6

अच्छी नींद के लिए 5 चीजें जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए

5

Health Tips: चटपटी इमली के ये गजब के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

7

Health Tips: घर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के ये हैं आसान टिप्स

5

Health Tips: हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

सोयाबीन कर सकता है आपकी 5 समस्याओं का खात्मा

अगली गैलरीज