खराब जीवनशैली, कम नींद भी है मोटापे का कारण
मोटापा (obesity) इस समय दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मोटापे को स्वास्थ्य के 10 मुख्य जोखिमों में से एक बताया...
Meenakshiobesity
मोटापा (obesity) इस समय दुनिया की सबसे बड़ी समस्याओं में से है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मोटापे को स्वास्थ्य के 10 मुख्य जोखिमों में से एक बताया है। 23 फीसदी से अधिक महिलाएं या तो मोटापे की शिकार हैं या उनका वजन सामान्य से कम है। यह दर पुरुषों (20 फीसदी) की तुलना में अधिक है। वहीं भारत में ओबेसिटी (obesity) 21वीं सदी में लगभग महामारी का रूप लेती जा रही है। देश की पांच फीसदी आबादी गंभीर मोटापे की शिकार है।
stomach fat can affect your brain
मोटापे के कारण होती हैं कई बीमारियां मोटापे के कारण शरीर में कुछ हॉमोर्न और अतिरिक्त वसा का निर्माण होने लगता है जो डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, डिसलिपिडेमिया, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया, प्राइमरी स्टर्लिटी जैसी कई बीमारियों का कारण हो सकता है। इनसे दिल की बीमारियों (हार्ट अटैक, स्ट्रोक) और कई प्रकार के कैंसर (स्तन, अंडाशय, गभार्शय, अग्नाशय) तथा गुर्दा संबंधित रोगों की संभावना बढ़ जाती है। इससे पहले कि मोटापे के कारण कई बीमारियां आपको जकड़ लें, सर्जरी के विकल्प पर विचार करना चाहिए।
good health
सेहतमंद आहार से होगा सुधार कम कैलोरी एवं पोषक पदार्थों से युक्त आहार का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। सेहतमंद भारतीय आहार में दालें, अनाज, सब्जियां, फल, डेयरी उत्पाद और मसाले शामिल हैं। पानी का सेवन भरपूर मात्रा में करें तथा चीनी से युक्त पेय पदार्थों जैसे फलों के रस और पेय पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।