दिल ही नहीं आंखों के लिए भी फायदेमंद है हरा चना, जानिए इसके 7 लाभ
हरा चना। चने में बहुत सारे फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और आयरन होता है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है बल्कि मस्तिष्क की गतिविधि को भी तेज करता है। यह सब्जी के रूप में भी...
Aparajitagreen chick peas
हमारे रोजाना के खाने में कई सारी ऐसी चीजें हैं, जिनमें न्यूट्रिशन का खजाना है। मगर उनके फायदों से अनजान हैं। ऐसी ही एक चीज है हरा चना। चने में बहुत सारे फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन और आयरन होता है। यह न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है बल्कि मस्तिष्क की गतिविधि को भी तेज करता है। यह सब्जी के रूप में भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
green chick peas
इसके नियमित सेवन से आपकी शारीरिक कमजोरी की समस्या भी दूर हो जाती है। हरा चना का उपयोग हम कई प्रकार से कर सकते हैं। इनमें सब्जी, कटलेट, पकौड़ी, और चटनी बनाने में भी किया जाता है। इन्हें उबालकर साधारण तरह से भी खा सकते हैं। आज हम आपको हरे चने के फायदों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप भी आजमा सकते हैं।