International Yoga Day 2019 : इन 5 योगासनों की मदद से घटाएं पेट की चर्बी, जानें इन्हें करने का तरीका
मोटा पेट जहां आपकी पर्सनालिटी खराब करता है, वहीं यह आपको लोगों के बीच हंसी का पात्र भी बना देता है। मोटापा कई गंभीर बीमारियों की जड़ भी होता है। इससे निजात दिलाने में ये 5 योगासन आपकी मदद कर सकते...
Aparajitaobesity risk of obesity ways to reduce obesity risk of kidney cancer in obese people healthy liv
मोटा पेट जहां आपकी पर्सनालिटी खराब करता है, वहीं यह आपको लोगों के बीच हंसी का पात्र भी बना देता है। मोटापा कई गंभीर बीमारियों की जड़ भी होता है। इससे निजात दिलाने में ये 5 योगासन आपकी मदद कर सकते हैं। इनका नियमित अभ्यास करके पेट की मांसपेशियों को मजबूत किया जाता है और मानसिक मजबूती भी बढ़ती है। ये प्रभावशाली होने के साथ काफी आसान भी हैं। आइए इन योगासन के बारे में जानते हैं।
संबंधित फोटो गैलरी
veerbhadrasana
वीरभद्रासन : यह योगासन पेट के साथ हाथों, पैरों और जांघों से भी फैट हटाता है। इसे करने के लिए पैरों को कंधों के बराबर खोल लें और हाथों को दोनों ओर फैला लें। इसके बाद पेट को टाइट रखकर मुंह को दायीं तरफ रखें और दायें पैर के घुटने को मोड़े। इसी पोजीशन में थोड़ी देर रुकें और फिर दूसरे पैर का घुटना मोड़ें।
bhujangasana
भुजंगासन : यह योगासन आपके पेट की मसल्स को टाइट करता है और लटकती चर्बी से छुटकारा दिलाता है। साथ ही इसके अभ्यास से कमर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है। भुजंगासन करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं, फिर दोनों हथेलियों को कंधों के नीचे रखकर धड़ को पीछे की तरफ ले जाएं। इस अवस्था में कम से कम 20 सेकंड रहें और फिर सामान्य हो जाएं।
kumbhakasana
कुंभकासन : यह काफी आसान योगासन है, लेकिन इससे पेट सपाट होने के साथ शारीरिक ताकत भी बढ़ती है। इस योगासन को करने के लिए हथेलियों को कंधों के ठीक नीचे जमीन पर रखें। अब कमर, कूल्हों और गर्दन को एक सीध में रखते हुए पूरे शरीर का भार हथेलियों और पंजों पर टिकाएं। जितनी देर हो सके इसी पोजीशन में रहें और फिर दोबारा अभ्यास करें।