Hindi News फोटो हेल्थगर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा

गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा

गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा

Surender
गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा1/4

pregnant woman not get treated in mp

राष्ट्रीय अध्ययनों से पता चलता है कि भारत में शहरी मध्यम वर्ग के पुरुषों और महिलाओं में उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की संभावना क्रमशः 32 और 30 प्रतिशत है। यह समस्या पारिवारिक इतिहास, आयु, लिंग, मधुमेह, गुर्दे की बीमारी, मोटापा, शराब का सेवन, धूम्रपान, शारीरिक निष्क्रियता और तनाव जैसे कारकों से ज्यादा खतरनाक बन सकती है। कई स्टडी में सामने आया है कि उच्च रक्तचाप वाली महिलाओं को खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान या प्रसव के बाद दिल की विफलता का अधिक खतरा होता है।

गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा2/4

world hypertension day 2019 bp control measures blood pressure brain stroke health department h

पद्म श्री अवार्डी, एचसीएफआई के अध्यक्ष डॉ. के के अग्रवाल ने बताया कि, “गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। उच्च रक्तचाप वाली महिलाएं अपनी रक्त वाहिकाओं में प्रतिरोध विकसित कर सकती हैं। इससे प्लेसेंटा और गर्भाशय सहित पूरे शरीर में रक्त का प्रवाह प्रभावित होता है, जिससे शरीर के विकास में समस्या आती है। यह गर्भाशय से प्लेसेंटा के समय से पहले अलग होने, ऑक्सीजन के प्रवाह में व्यवधान, भ्रूण के विकास में देरी का कारण बन सकता है या इससे भी खराब स्थिति पैदा कर सकता है।

गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा3/4

chandra grahan and pregnant woman

यदि प्रसव के पहले, उसके दौरान और बाद में बारीकी से निगरानी नहीं की जाती है, तो यह ऐसी महिलाओं में दिल की विफलता सहित हृदय की समस्याओं का एक प्रमुख कारण बन सकता है। उच्च रक्तचाप के कुछ अन्य घातक नतीजों में प्री-टर्म बर्थ, दौरे, या यहां तक कि मां और बच्चे की मृत्यु भी शामिल है।” उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने व रोकने हेतु एचसीएफआई के सुझाव 1. गर्भावस्था से पहले या उसके दौरान और बाद में अपने रक्तचाप की निगरानी करें। 2. नमक का सेवन कम करें, क्योंकि इसके उच्च सेवन से रक्तचाप बढ़ सकता है।

गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा4/4

pregnant women

3. गर्भावस्था के दौरान भी शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। बैठी रहने वाली महिलाओं में आवश्यकता से अधिक वजन बढ़ने की संभावना होती है, जिससे उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ सकता है। 4. सुनिश्चित करें कि आप ऐसी कोई दवा नहीं ले रहे हैं जो रक्तचाप के स्तर को बढ़ा सकती हो। यदि आपको पहले ही उच्च रक्तचाप की समस्या है, तो अपने डॉक्टर से उन चरणों के बारे में बात करें जिनका पालन करने की आवश्यकता है। 5. नियमित रूप से प्रसव पूर्व जांच करवाएं। 6. गर्भावस्था के दौरान तंबाकू और अल्कोहल घातक हैं, इनसे बचना चाहिए।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ

6

अच्छी नींद के लिए 5 चीजें जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए

5

Health Tips: चटपटी इमली के ये गजब के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

7

Health Tips: घर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के ये हैं आसान टिप्स

5

Health Tips: हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

गर्भावस्था के समय हाई ब्लड प्रैशर से जच्चा-बच्चा की जान को खतरा

अगली गैलरीज