हिंदी न्यूज़ फोटो हेल्थHealth Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह

Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह

दुनिया भर में तनाव एक विकराल रूप लेता जा रहा है। इसके चलते लोग मानसिक रोगों का शिकार भी बन रहे हैं। हालांकि इससे निपटने के लिए कई तरीके भी आजमाए जा रहे हैं। विशेष रूप से ऑफिस कर्मचारियों के...

Aparajita
Tue, 09 Apr 2019 07:12 AM
Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह 1/7

पूरा पढ़ेंदुनिया भर में तनाव एक विकराल रूप लेता जा रहा है। इसके चलते लोग मानसिक रोगों का शिकार भी बन रहे हैं। हालांकि इससे निपटने के लिए कई तरीके भी आजमाए जा रहे हैं। विशेष रूप से ऑफिस कर्मचारियों के लिए यह उपाय बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।

Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह 2/7

पूरा पढ़ेंकर्मचारियों को घेर रहा तनाव : 60 फीसदी कर्मचारियों का कहना है कि वह औसतन पूरे हफ्ते में 3 या उससे ज्यादा दिन तनावग्रस्त महसूस करते हैं। पेरोल कंपनी पैचेक्स द्वारा कराये गए एक सर्वे के अनुसार 70 फीसदी कर्मचारीअपने तनाव के स्तर को 5 में से 3 अंक देते हैं। सर्वे के अनुसार 80 फीसदी लोग ऑफिस में इसलिए तनाव महसूस करते हैं क्योंकि वह अपने परिवार को ठीक से समय नही दे पाते। ज्यादातर कर्मचारियों ने यह भी कहा कि काम करने के लंबे घंटों के वजह से उन्हें तनाव होता है।

Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह 3/7

पूरा पढ़ेंआंख बंद कर गहरी सांसें लें : जब काम के दौरान तनाव हो तो अपनी सीट पर बैठकर आंखें बंदकर गहरी सांसें लें। यह एक ऐसा व्यायाम है जो अंदर शांति लाता है और तनाव व डर को दूर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार डीप ब्रीथिंग करने से मन को सुकून मिलता है।

संबंधित फोटो गैलरी

Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह 4/7

पूरा पढ़ेंम्यूजिक सुन तनाव से बचें : जब काम के दौरान ज्यादा तनाव हो तो टी ब्रेक लें और चाय पीते हुए अपने पसंदीदा गाने सुनें। कुछ देर के लिए अपने कंप्यूटर की स्क्रीन से दूर रहें। इससे आप कुछ देर बाद तरोताज़ा महसूस करेंगे और काम करने के लिए फिर तैयार हो जाएंगे।

Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह 5/7

पूरा पढ़ेंमेडिटेशन करना बहुत जरूरी : हर ऑफिस में एक्टिविटी कार्नर होता है जहां लोग थोड़ा रिलैक्स कर सकें। यहां जाकर 10 मिनट मेडिटेशन करें। धयान की मुद्रा में बैठें और आंखें बंद करके मेडिटेशन करें।

Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह 6/7

पूरा पढ़ेंसबके साथ मिलकर लें भोजन का आनंद : आखिरी बार आपने अपने डेस्क से बाहर जाकर कब लंच किया था। डेस्क से उठें और कैंटीन या कैफेटेरिया में जाकर सबके साथ लंच करें। इससे आपको काम से आराम भी मिल जाएगा और लोगों के साथ हंसी मजाक कर मन भी प्रसन्न भी हो जाएगा।

Health Tips : तनाव दूर करने में मदद करेंगे यह 6 उपाय, जानें क्या हैं यह 7/7

पूरा पढ़ें10 अच्छी चीजों के बारे में लिखें : विशेषज्ञों के अनुसार रोज एक डायरी में 10 ऐसी चीजों के बारे में लिखें जो आपको खुशी देती हो। कुछ ऐसी बातों के बारे में लिखें जिनके लिए आप भगवान के शुक्रगुजार हों। इससे आप जीवन की अच्छी बातों पर फोकस कर पाएंगे और आपका तनाव कम होगा।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ

6