Hindi News फोटो हेल्थHealth Research : दिल के पास होती हैं अपनी मरम्मत के लिए कोशिकाएं, जानिए शोध में क्या हुआ खुलासा

Health Research : दिल के पास होती हैं अपनी मरम्मत के लिए कोशिकाएं, जानिए शोध में क्या हुआ खुलासा

वैज्ञानिकों ने खास इम्यून कोशिकाओं की खोज की है जो दिल के आस-पास मौजूद होती हैं। यह कोशिकाएं दिल में मौजूद खामियों को दूर कर उनकी मरम्मत करने में मदद करती हैं। इससे दिल संबंधी सभी बीमारियों को दूर...

Aparajita
Health Research : दिल के पास होती हैं अपनी मरम्मत के लिए कोशिकाएं, जानिए शोध में क्या हुआ खुलासा1/4

photo : Shutterstock

वैज्ञानिकों ने खास इम्यून कोशिकाओं की खोज की है जो दिल के आस-पास मौजूद होती हैं। यह कोशिकाएं दिल में मौजूद खामियों को दूर कर उनकी मरम्मत करने में मदद करती हैं। इससे दिल संबंधी सभी बीमारियों को दूर किया जा सकता है। दिल के आस-पास ऐसे थौलियां मौजूद होती हैं जिसमें तरल भरा होता है। इन्हें पेरीकॉर्डियल फ्लूइड कहा जाता है। अब तक इस तरल के कार्यों के बारे में वैज्ञानिकों को ज्यादा जानकारी नहीं थी।

Health Research : दिल के पास होती हैं अपनी मरम्मत के लिए कोशिकाएं, जानिए शोध में क्या हुआ खुलासा2/4

heart attack

दिल के इलाज में सक्षम : यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी के शोधकर्ताओं ने खोजा है कि इस रहस्यमयी तरल में माइक्रोफेजेज और इम्यून कोशिकाएं होती हैं जो दिल को किसी भी चोट या आघात के बाद ठीक होने में मदद करती हैं। साथ दिल की मांसपेशियों में आने वाली परेशानियों को भी दूर करती हैं। शोधकर्ताओं की टीम को उम्मीद है कि उनकी खोज से बीमारियों से दिल को होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सकेगी। अमेरिका में दिल की बीमारी से सबसे ज्यादा लोगों की मौत होती है।

Health Research : दिल के पास होती हैं अपनी मरम्मत के लिए कोशिकाएं, जानिए शोध में क्या हुआ खुलासा3/4

heart test

खुद अपनी मरम्मत नहीं कर सकता दिल : दिल शरीर का सबसे अनोखा अंग है। लेकिन, इसकी एक विशेषता दिल की बीमारियों को बढ़ावा देती है। सभी अंग उम्र के साथ बूढ़े हो जाते हैं और उनकी कार्यक्षमता घट जाती है, लेकिन ज्यादातर अंग बुजुर्गावस्था से पहले तक खुद की मरम्मत करते रहते हैं। अपने सभी मजबूत पक्षों के बावजूद दिल अपनी मरम्मत नहीं कर पाता। जो लोग दिल की बीमारियों से पीड़ित हैं या जिनमें दिल संबंधी बीमारी पनपने की संभावना है, उनकी रक्त धमनियां बाधित हो जाती हैं और दिल तक खून नहीं पहुंच पाता। अन्य पोषक तत्वों के अलावा खून दिल तक ऑक्सीजन भी ले जाता है। अगर दिल की मांसपेशियों और ऊतकों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है तो यह मरने लगती हैं।

Health Research : दिल के पास होती हैं अपनी मरम्मत के लिए कोशिकाएं, जानिए शोध में क्या हुआ खुलासा4/4

heart health

दिल के आस-पास ही मौजूद है इलाज : यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी के शोधकर्ताओं ने दिल के आस-पास एक ऐसी थैली खोजी है जिसमें मौजूद तरल दिल की मरम्मत कर सकता है। पत्रिका इम्यूनिटी में प्रकाशित शोध में चूहों के दिल पर पेरीकार्डियल फ्लूइड का इस्तेमाल किया गया है। इस दौरान उन्होंने गाटा 6 प्लस पेरीकार्डियल कैविटी माइक्रोफेज की खोज की जिसमें दिल की मांसपेशियों को ठीक करने की क्षमता मौजूद है। यह माइक्रोफेज स्वस्थ ऊतकों में प्रोटीन मेकर की पहचान कर उन्हें तोड़कर खा जाते हैं जिससे मांसपेशियों की मरम्मत होने लगती हैं। शोधकर्ता डॉ. पॉल फेडक ने कहा, हमारी खोज से दिल की बीमारियों से जूझ रहे लाखों लोगों को राहत मिल सकती है। यह तरल दिल को हुए नुकसान की भरपाई कर उसे ठीक कर सकता है।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ

6

अच्छी नींद के लिए 5 चीजें जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए

5

Health Tips: चटपटी इमली के ये गजब के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

7

Health Tips: घर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के ये हैं आसान टिप्स

5

Health Tips: हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

Health Research : दिल के पास होती हैं अपनी मरम्मत के लिए कोशिकाएं, जानिए शोध में क्या हुआ खुलासा

अगली गैलरीज