
महिलाओं की ओवरीज सिर्फ प्रजनन से जुड़ी नहीं होतीं, बल्कि पीरियड्स, हार्मोनल बैलेंस, मूड, एनर्जी और फर्टिलिटी- सब पर असर डालती हैं। अगर बार-बार पीरियड्स अनियमित हों, PCOS, एंडोमेट्रियोसिस, हार्मोनल एक्ने या मूड स्विंग्स की समस्या हो तो इसका सीधा संबंध ओवरी हेल्थ से हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर Dr Dixa Bhavsar Savaliya के अनुसार, सही खानपान ओवरीज को पोषण देकर हार्मोन को संतुलित करने में अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स जो आपकी ओवरीज को खुश और हेल्दी रखते हैं।

2/8किसके लिए फायदेमंद: ज्यादा ब्लीडिंग, एनीमिया, हार्मोनल एक्ने, फर्टिलिटी सपोर्ट कैसे काम करता है: अनार आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो खून की कमी को दूर करता है। आयुर्वेद के अनुसार यह प्रजनन अंगों में पित्त दोष को संतुलित करता है जिससे एंडोमेट्रियम हेल्दी रहता है। यह अंडों (Egg quality) को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। कैसे लें: रोज 1 कटोरी ताजा अनार या अनार का ताजा जूस (बिना चीनी)।

3/8किसके लिए फायदेमंद: PCOS, इंसुलिन रेजिस्टेंस, ब्लोटिंग, हार्मोनल वजन बढ़ना कैसे काम करती है: मूंग दाल हल्की और आसानी से पचने वाली प्रोटीन है। यह ब्लड शुगर को बैलेंस करती है, जिससे इंसुलिन संवेदनशीलता बेहतर होती है- जो PCOS में बेहद जरूरी है। कैसे लें: मूंग दाल की खिचड़ी, चीला या सूप।

4/8किसके लिए फायदेमंद: अनियमित पीरियड्स, लो एस्ट्रोजन, कमजोरी, ड्राई स्किन, फर्टिलिटी कंसर्न कैसे काम करते हैं: काले तिल ओवरी टिश्यू को पोषण देते हैं और मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करते हैं। आयुर्वेद में इन्हें रक्त और प्रजनन शक्ति बढ़ाने वाला माना गया है। कैसे लें: 1 चम्मच काले तिल रातभर भिगोकर सुबह खाली पेट।

5/8किसके लिए फायदेमंद: हार्मोनल असंतुलन, PMS, PCOS, लो प्रोजेस्टेरोन, शरीर में ड्राईनेस कैसे काम करता है: देसी घी हार्मोन्स को गहराई से पोषण देता है और ओव्यूलेशन को सपोर्ट करता है। यह विटामिन A, D और E के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जो ओवरी हेल्थ के लिए जरूरी हैं। कैसे लें: रोज 1–2 चम्मच देसी घी खाने में शामिल करें।

6/8किसके लिए फायदेमंद: PCOS, अनियमित ओव्यूलेशन, हार्मोनल एक्ने, हेयर फॉल कैसे काम करते हैं: कद्दू के बीज ज़िंक से भरपूर होते हैं, जो ओव्यूलेशन और हार्मोन बैलेंस के लिए जरूरी मिनरल है। यह एंड्रोजन लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। कैसे लें: रोज 1–2 चम्मच भुने या भिगोए हुए कद्दू के बीज।

7/8डॉ. दीक्षा के अनुसार, ओवरीज को हेल्दी रखने के लिए कोई जादुई फूड नहीं होता। असली बदलाव निरंतरता से आता है। जब रोजाना सही मात्रा में पौष्टिक और हार्मोन-फ्रेंडली भोजन लिया जाता है, तो धीरे-धीरे पीरियड साइकिल सुधरने लगती है, हार्मोन्स स्थिर होते हैं और शरीर खुद को प्राकृतिक रूप से हील करने लगता है।

8/8सेल्फ-लव का मतलब सिर्फ बाहरी देखभाल नहीं, बल्कि अपने शरीर के संकेतों को समझना और अपने साइकिल के अनुसार सही खाना चुनना है। जब आप ओवरीज को सही पोषण देते हैं, तो उसका असर आपकी एनर्जी, मूड, स्किन और ओवरऑल वेल-बीइंग पर साफ दिखाई देता है।
