Hindi News फोटो हेल्थठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

Vikas
ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान1/8

benefits of sesame in cold

ठंड के दिनों में तिल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद बताया गया है। इसकी तासीर गर्म होती है। इसे गुड़ के साथ खाया जाए तो स्वाद के साथ सेहत बनती है।

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान2/8

benefits of sesame in cold

www.myupchar.com से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला बताते हैं, ‘तिल के बीज में विटामिन बी6, खनिज, कैल्शियम, मैग्निशियम, फास्फोरस, तांबा, जस्ता, फाइबर और ट्रिप्टोफैन होता है। आयुर्वेद में इसके कई औषधीय गुण बताए गए हैं, जिनसे कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है।’ तिल में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है।

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान3/8

benefits of sesame in cold

तिल के नियमित सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। इनमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर शामिल हैं। डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, तिल के बीज में पाया जाने वाला प्राकृतिक तेल हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल को कम करता है। इससे कार्डियोवेस्कुलर सिस्टम पर तनाव कम होता है।

संबंधित फोटो गैलरी

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान4/8

benefits of sesame in cold

तिल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कैंसर के खतरे को कम करते हैं। तिल के बीज ल्यूकेमिया, स्तन कैंसर, फेफड़े के कैंसर, अग्नाशय के कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर को दूर रखने में मददगार होते हैं।

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान5/8

benefits of sesame in cold

तिल में मौजूद मैग्निशियम से डायबिटीज में मदद मिलती है। तिल का नियमित सेवन टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए दवा का काम करता है। इससे डायबिटीज मरीजों में कार्यक्षमता बढ़ती है और इंसुलिन तथा ग्लूकोज के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान6/8

benefits of sesame in cold

तिल में जस्ता, कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जिससे इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा तिल के सेवन से पाचन सुधरता है। यह तिल में मौजूद फाइबर के कारण होता है, जो कब्ज दूर सकता है।

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान7/8

benefits of sesame in cold

तिल के तेल को सुंदरता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। तिल के तेल की मालिश करने से त्वचा दमकती है। खासतौर पर नाक के आसपास मालिश करने से झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। तिल के बीज में ओमेगा-3, ओमेगा-6 और ओमेगा-9 जैसे जरूरी फैटी एसिड होते हैं जो बाल बढ़ाने में फायदेमंद है। तिल का तेल एक तरह से बालों के लिए कंडिशनर का काम करता है।

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान8/8

benefits of sesame in cold

तिल में सूजन दूर करने के गुण होते हैं। इसमें तांबे की उच्च मात्रा जोड़ों, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। साथ ही इससे गठिया का दर्द दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद तांबा ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। तिल का सेवन मुंह के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। तिल का तेल मुंह में रखकर चारों तरफ घुमाएं। इससे मुंह के बैक्टीरिया मर जाते हैं।

संबंधित फोटो गैलरी

अगली गैलरी

अन्य गैलरी×

9

Health Tips: तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से होते हैं कई लाभ

6

अच्छी नींद के लिए 5 चीजें जो आपको सोने से पहले जरूर करनी चाहिए

5

Health Tips: चटपटी इमली के ये गजब के फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान

7

Health Tips: घर पर ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के ये हैं आसान टिप्स

5

Health Tips: हाइपरटेंशन को दूर करने में मदद करते हैं ये सुपरफूड्स

क्या आप थिएटर / स्लाइड शो मोड को छोड़ना चाहते हो ?

थिएटर मोड सबसे ज्यादा लोगो द्वारा प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इससे उन्हें एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है

छोड़ देंबने रहें

ठंड में बहुत लाभकारी है तिल, फायदे जान हो जाएंगे हैरान

अगली गैलरीज