विटामिन डी से लेकर आयरन के सप्लीमेंट्स लेते वक्त करें ये काम, शरीर में न्यूट्रिशन ज्यादा तेजी से पहुंचेगा

What helps your body absorb nutrients maximum: न्यूट्रिशन की पूर्ति के लिए सप्लीमेंट्स खाते हैं तो हेल्थ कोच के बताए इन तरीकों को आजमाएं। इससे शरीर में न्यूट्रिशन का अब्जॉर्ब्शन बढ़ जाएगा।

AparajitaApr 01, 2026 07:47 pm IST
1/8

जरूरी विटामिन का सप्लीमेंट्स लेते समय छोटी बातों का ध्यान देगा ज्यादा न्यूट्रिशन

जरूरी विटामिन का सप्लीमेंट्स लेते समय छोटी बातों का ध्यान देगा ज्यादा न्यूट्रिशन

2/8

ओमेगा 3 सप्लीमेंट्स खाने का तरीका

अगर आप ओमेगा 3 की कैप्सूल खाने के बाद डकार में फिश जैसी स्मेल महसूस करते हैं तो इन दवाओं को फ्रिज में स्टोर करें। ऐसा करने से फिश स्मेल वाली डकार आना बंद हो जाएगी।

3/8

आयरन सप्लीमेंट्स लेने का सही तरीका

आयरन सप्लीमेंट्स खाने के काफी सारे लोगों को कब्ज होती है और पूरा न्यूट्रिशन नहीं मिल पाता। ऐसे में आयरन की गोली को एक दिन छोड़कर यानी आल्टरनेट डेज पर खाएं। इससे अब्जार्ब्शन ज्यादा अच्छे तरीके से होगा।

4/8

मैग्नीशियम की दवा

अच्छी नींद के लिए मैग्नीशियम टैबलेट को खाती हैं तो हमेशा मैग्शीनियम ग्लाइसिनेट खाएं। ये ज्यादा आसानी से शरीर में अब्जॉर्ब होती है।

5/8

विटामिन डी की टैबलेट खाने का तरीका

डॉक्टर ने विटामिन डी की टैबलेट खाने को बोला है तो इसके साथ विटामिन के 2 भी खाएं। जिससे कि ये विटामिन हड्डियों पर असर दिखाएं ना कि आपकी आर्टरी को नुकसान पहुंचाए।

6/8

इसबगोल की भूसी खाने का तरीका

इसबगोल की भूसी लेते हैं तो 10 ग्राम भूसी के साथ 250 मिली पानी लें। जिससे कि ये ब्लोटिंग पैदा ना करे और आसानी से मूव कर सके।

7/8

जिंक टैबलेट कैसे खाएं

जब भी जिंक की टैबलेट खाएं तो साथ में कैल्शियम, आयरन की दवा ना खाएं।

8/8

प्रोबायोटिक कैसे खाएं

अगर आप प्रोबायोटिक खाते हैं तो कम से कम दो से तीन घंटे बाद ही किसी चीज का एंटीबायोटिक डोज लें। नहीं तो ये प्रोबायोटिक के गुड बैक्टीरिया को भी मार देंगी।

Hindi Newsफोटोहेल्थविटामिन डी से लेकर आयरन के सप्लीमेंट्स लेते वक्त करें ये काम, शरीर में न्यूट्रिशन ज्यादा तेजी से पहुंचेगा