लखनऊ की धुंध के साथ AQI ने किया परेशान, हार्दिक पांड्या ने लगाया मास्क; IND vs SA टी20 रद्द

लखनऊ की धुंध के साथ AQI के चलते IND vs SA चौथा टी20 रद्द कर दिया गया। मैच के रद्द होने से खिलाड़ी और फैंस निराश नजर आए। इस दौरान हार्दिक पांड्या मैदान पर मास्क पहने नजर आए, जिसने खूब सुर्खियां बटौरी।

Lokesh KheraDec 17, 2025 10:09 pm IST
1/7

हार्दिक पांड्या ने पहना मास्क

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका चौथी टी20 धुंध और बढ़े AQI के चलते रद्द हो गया। इस दौरान हार्दिक पांड्या लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मास्क पहने नजर आए। यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

2/7

टीम इंडिया ने किया लगातार अभ्यास

धुंध के कारण जब मैच रुका हुआ था तो भी टीम इंडिया अभ्यास में लगी हुई थी। इस दौरान एक्शन में शहबाज नदीम नजर आए, जिन्हें अक्षर पटेल के बाहर होने पर टीम में शामिल किया गया है।

3/7

तिलक वर्मा ने की गेंदबाजी

टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी गेंदबाजी कर लुत्फ उठाया।

4/7

अभिषेक शर्मा भी पीछे नहीं रहे

डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार गेंदबाजी करने वाले अभिषेक शर्मा ने भी धुंध का फायदा उठाया। अभिषेक लगातार इंटरनेशनल क्रिकेट में तूफानी बल्लेबाजी करते हैं, मगर उन्हें ज्यादा बॉलिंग का मौका नहीं मिलता।

5/7

गौतम गंभीर भी आए नजर

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जब धुंध की वजह से मैच रुका हुआ था तो गौतम गंभीर टीम इंडिया की मीटिंग लेते हुए नजर आए।

6/7

अंपायर कर रहे हैं इंस्पेक्शन

IND vs SA चौथे टी20 का टॉस भारतीय समयानुसार 6 बजकर 30 मिनट पर होना था, मगर धुंध के कारण पहले निरिक्षण का समय 6.50 फिर 7.30 और फिर 8 तक तय किया गया।

7/7

लखनऊ के AQI ने किया परेशान

बुधवार लखनऊ के कुछ इलाकों में स्मॉग की मोटी चादर छा गई, क्योंकि शहर के तीन मॉनिटरिंग स्टेशनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के डेटा के अनुसार, बुधवार शाम 7:45 बजे शहर का औसत AQI 174 रिकॉर्ड किया गया।

Hindi Newsफोटोलखनऊ की धुंध के साथ AQI ने किया परेशान, हार्दिक पांड्या ने लगाया मास्क; IND vs SA टी20 रद्द