Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलगोविंदा की बेटी टीना के ग्लैमरस लुक्स, 5वीं फोटो से नहीं हटेगी नजर

गोविंदा की बेटी टीना के ग्लैमरस लुक्स, 5वीं फोटो से नहीं हटेगी नजर

सुपरस्टार गोविंदा की बेटी टीना आहूजा भले ही एक्टिंग में अपनी पहचान न बना पाई हो लेकिन फैशन के मामले में वह एक नंबर हैं। उनके लुक्स कमाल के होते हैं।

Deepali SrivastavaMon, 27 Oct 2025 10:06 AM
1/9

गोविंदा की बेटी

सुपरस्टार गोविंदा की बेटी टीना आहूजा किसी पहचान की मोहताज नहीं है। टीना पिता की तरह एक्टिंग की लाइन में ही आना चाहती थीं लेकिन उनका करियर मन के मुताबिक नहीं चला। अब टीना ने फिल्मों को अलविदा कह दिया है। टीना फैशन इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। उनका फैशन सेंस कमाल का है।

2/9

पढ़ाई

टीना ने इंडियन इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (IITC) से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट और लंदन फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की थी।

3/9

फिल्में

टीना ने फिल्मों में काम करने के लिए काफी मेहनत की लेकिन उनका करियर खास नहीं चला। उन्होंने बताया कि गोविंदा की बेटी होने के नाते लोग उनका ऑडिशन भी लेना नहीं चाहते थे।

4/9

पहली फिल्म

टीना ने फिल्म सेकेंड हैंड हस्बैंड में काम किया था। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई लेकिन खास नहीं चली। इसके बाद टीना को ज्यादा अच्छे रोल्स ऑफर नहीं हुए।

5/9

फैशन डिजाइनर

अब टीना फैशन डिजाइनर के तौर पर काम कर रही हैं। उन्हें स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखना पसंद भी है। वह किसी एक्ट्रेस से कम खूबसूरत नहीं हैं।

6/9

फॉलोवर्स

टीना आहूजा के इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। वह कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। आजकल टीना अपनी मां सुनीता के यूट्यूब में सपोर्ट कर रही हैं।

7/9

साड़ी में सुंदर

टीना को साड़ी पहनने का शौक खूब है। वह अक्सर साड़ी स्टाइल से कैरी करती हैं। एक्ट्रेस का साड़ी फैशन सबसे अलग होता है।

8/9

वेस्टर्न आउटफिट्स

टीना वेस्टर्न ड्रेसेस में भी सुंदर दिखती हैं। वह हर तरह के स्टाइल को कैरी करना अच्छे से जानती हैं। टीना के लुक्स से लड़कियां फैशन टिप्स ले सकती हैं।

9/9

खूबसूरत गर्ल

टीना आहूजा खूबसूरती के मामले में भी किसी से कम नहीं है। वह सुंदरता में बिल्कुल अपनी मां की कॉपी है। उनके चेहरे पर चमक हमेशा रहती है।