
भारत में, Xiaomi 17T के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है, जबकि इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। खरीद इसे वायलेट, ब्लू और ब्लैक कलर में खरीद सकते हैं।

2/5लॉन्च ऑफर्स के तहत, ब्रांड चुनिंदा HDFC Bank, SBI Card, American Express और ICICI Bank कार्ड्स पर 5,000 रुपये का सीधा इंस्टेंट डिस्काउंट दे रहा है, या ग्राहक बैंक ऑफर के बजाय 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी चुन सकते हैं, जिससे इसकी शुरुआती प्रभावी कीमत घटकर 54,999 रुपये हो जाती है। इसके अलावा, HBD बैंक कार्डहोल्डर्स 5,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। शाओमी 18 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और जीरो डाउन पेमेंट के ऑप्शन भी दे रही है। कंपनी, फोन खरीदने के एक साल के अंदर 60 परसेंट बायबैक वैल्यू की गारंटी भी दी है। बायबैक प्रोग्राम से फोन के एक साल की ओनरशिप कॉस्ट 19,000 रुपये पड़ेगी। खरीदारों को फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे, जिनमें चार महीने के लिए Spotify Premium Standard, तीन महीने के लिए YouTube Premium और तीन महीने के लिए Google AI Pro शामिल हैं। Jio यूजर्स को 3 महीने फ्री जियोहॉटस्टार + 5000GB क्लाउट स्टोरेज + प्रो गूगल जेमिनी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

3/5इसमें 6.59-इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कैमरे की बात करें तो, Xiaomi 17T में Leica द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। दावा किया गया है कि यह पेरिस्कोप कैमरा 115mm के बराबर फोकल लेंथ और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) की सुविधा देता है। सेल्फी के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा है।

4/5Xiaomi 17T में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 67W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। दमदार साउंड के लिए फोन में डोल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप है।

5/5इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी का 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन कई AI-पावर्ड टूल्स के साथ आता है। शाओमी ने HyperAI फीचर्स, जैसे कि AI राइटिंग, AI स्पीच रिकग्निशन, AI इंटरप्रेटर, AI सर्च और AI डायनामिक वॉलपेपर के लिए सपोर्ट की पुष्टि की है। इस फोन में गूगल का जेमिनी असिस्टेंट भी इंटीग्रेटेड है। फोन डुअल-सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।
