कल आ रहा Xiaomi 17T, कैमरा DSLR जैसा दमदार, 6500mAh बैटरी भी; यह है खास

Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होने के लिए तैयार है। फोन में दमदार कैमरा मिलेगा, जो DSLR जैसी फोटो खींचने में मदद करेगा। इसके अलावा, फोन में 6500mAh की तगड़ी बैटरी भी मिलेगी। अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो देखें अपकमिंग शाओमी 17T में क्या-क्या खास होगा...

Arpit SoniJun 03, 2026 07:20 pm IST
1/5

Xiaomi 17T: डिस्प्ले

चीनी वेरिएंट की तरह, भारतीय वेरिएंट में भी 6.59-इंच का 1.5K LTPS डिस्प्ले होने की उम्मीद है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। खबरों के मुताबिक, यह डिस्प्ले 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। बेहतर मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस के लिए इसमें डोल्बी विजन सपोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डोल्बी एटमॉस भी मिलेगा।

2/5

Xiaomi 17T: रैम और प्रोसेसर

परफॉर्मेंस की बात करें तो, कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट से लैस होगा। इस फोन में LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 स्टोरेज भी मिल सकता है। हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए, फोन शाओमी के 3D आइसलूप वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करेगा। फोन हाइपरओएस 3 पर चलता है, जिसमें हाइपरएआई फीचर्स शामिल हैं, जैसे AI राइटिंग, स्पीच रिकग्निशन, डायनामिक वॉलपेपर्स, सर्कल टू सर्च और जेमिनी एआई इंटीग्रेशन।

3/5

Xiaomi 17T: DSLR जैसा कैमरे

कैमरे के मामले में, शाओमी 17T में 50 मेगापिक्सेल का Leica लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम और 120x तक AI जूम होगा), और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा (जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री होगा) मिलेगा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इस फोन में 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा मिलेगा। शाओमी ने इसमें 'Leica Live Moment' नाम का एक फीचर जोड़ा है, जो किसी भी फोटो के साथ-साथ एक छोटा वीडियो क्लिप भी रिकॉर्ड करता है; यह फीचर ऐप्पल के 'Live Photos' की तरह ही काम करता है।

4/5

Xiaomi 17T: बैटरी

अमेजन माइक्रोसाइट पर कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि शाओमी 17T में 6500mAh की बैटरी मिलेगी, जो 67W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग, ब्लूटूथ वर्जन 6.0, एनएफसी और वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी मिलेगी। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा।

5/5

इतनी हो सकती है कीमत

टिप्स्टर अभिषेक यादव के लीक के अनुसार, Xiaomi 17T भारत में 12GB+256GB और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च होगा। बेस मॉडल की कीमत 65,999 रुपये होने की उम्मीद है। Xiaomi 11T Pro के बाद, जो 2022 में लॉन्च हुआ था, यह भारत में शाओमी का पहला T-सीरीज स्मार्टफोन होगा। चीन में इसकी कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए €749 (करीब 83,500 रुपये) से शुरू होती है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सकल आ रहा Xiaomi 17T, कैमरा DSLR जैसा दमदार, 6500mAh बैटरी भी; यह है खास