WhatsApp पर आपको किस-किस ने कर रखा है Block, सब चल जाएगा पता, बस ट्राई करें ये ट्रिक

WhatsApp अब हमारी लाइफस्टाइल का पार्ट बन गया है। लेकिन कई बार लोग एक-दूसरे को वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर देते हैं। अगर आपको भी यह जानना है कि आपको वॉट्सऐप पर किस किस ने ब्लॉक कर रखा है, तो यहां हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। ट्राई करें और कंफर्म करें...

Arpit SoniMay 22, 2026 09:25 pm IST
1/6

मैसेज पर सिर्फ एक टिक (Single Grey Tick) दिखना

आप उस व्यक्ति को मैसेज भेजकर भी चेक कर सकते हैं कि उसने आपको ब्लॉक किया है या नहीं। अगर उस व्यक्ति को मैसेज भेजने पर आपको सिर्फ एक ग्रे टिक दिखाई दे रहा है, दूसरा टिक नहीं आ रहा है, तो इसका मतलब है कि मैसेज Delivered नहीं हो रहा। ये सबसे मजबूत संकेतों में से एक है।

2/6

Last Seen और Online Status न दिखना  

अगर आपको पहले किसी व्यक्ति का Last Seen दिखता था और अब "Last Seen" या "Online" कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है, तो संभवना है कि उसने आपको ब्लॉक कर दिया है। लेकिन ध्यान रहें कि कई लोग Privacy सेटिंग में Last Seen को "Nobody" कर देते हैं, इसलिए अकेले इस पर भरोसा न करें।

3/6

प्रोफाइल फोटो (DP) गायब हो जाना  

अगर पहले किसी व्यक्ति की DP (प्रोफाइल फोटो) दिख रही थी और अब नहीं दिख रही (यानी खाली प्लेसहोल्डर दिखाई दे रहा है) तो संभव है कि आपको उस व्यक्ति ने ब्लॉक कर दिया हो। लेकिन ध्यान रहें कि अगर उस व्यक्ति ने कभी प्रोफाइल फोटो नहीं लगाई तो ये ट्रिक काम नहीं करेगी।

4/6

ग्रुप में ऐड न कर पाना (सबसे पक्का तरीका)  

एक बेस्ट तरीका यह भी है कि आप एक नया ग्रुप बनाएं। उस व्यक्ति को ग्रुप में ऐड करने की कोशिश करें। अगर WhatsApp कहे "You can't add this contact to the group" या ऐड ही न हो पाए, तो मान लीजिए कि आपको उस व्यक्ति ने ब्लॉक कर रहा है।

5/6

कॉल नहीं लगना  

अगर आपको किसी व्यक्ति पर शक है कि उसने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो आपको उसको वॉट्सऐप कॉल करके भी यह चेक कर सकते हैं। क्योंकि वॉयस या वीडियो कॉल करने पर केवल "Calling..." रह जाता है, Ringing कभी नहीं होता।

6/6

Bio दिखाई देना बंद हो जाना

अगर आपको किसी व्यक्ति का About/Bio भी नहीं दिखाई दे रहा है, तो हो सकता है कि उसने आपको ब्लॉक कर रखा है। अगर आपको ऊपर बताए 3-4 संकेत एक साथ मिल रहे हैं, तो बहुत ज्यादा चांस है कि आपको ब्लॉक किया गया है। पुरानी चैट डिलीट करके नई चैट शुरू करके भी चेक कर सकते हैं। दरअसल, वॉट्सऐप ऐसी कोई लिस्ट नहीं दिखाता कि "किस-किस ने आपको ब्लॉक किया"। कोई थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल न करें क्योंकि ये ज्यादातर फर्जी होते हैं।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सWhatsApp पर आपको किस-किस ने कर रखा है Block, सब चल जाएगा पता, बस ट्राई करें ये ट्रिक