Laptop इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना जल्दी हो सकता खराब, 90% लोग कर रहे हैं गलती

अगर आपका Laptop भी जल्दी गर्म होता है, Hang करता है या बैटरी तेजी से खत्म हो रही है तो इसकी वजह आपकी रोज की कुछ छोटी गलतियां हैं। ऐसे करें से आपके लैपटॉप की लाइफ बढ़ जाएगी और आपके पैसे:

Himani GuptaJul 06, 2026 04:59 pm IST
1/8

7 Common Mistakes That Can Damage Your Laptop 

आज ज्यादातर लोग Laptop पर ही काम करते हैं फिर चाहे ऑफिस के काम के लिए ही हों, बल्कि पढ़ाई, ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो एडिटिंग, गेमिंग के लिए भी लैपटॉप की जरूरत होती है है। कई लोग नया Laptop खरीदने के बाद सोचते हैं कि अब यह कई साल तक बिना किसी परेशानी के चलेगा। लेकिन असलियत यह है कि कई बार Laptop की खराबी किसी कंपनी की नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतों की वजह से होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका Laptop लंबे समय तक तेज चले और बार-बार रिपेयर कराने की जरूरत न पड़े जानें ऐसे वो कौन से 7 काम हैं जिनको ठीक कर आप लैपटॉप को सेफ रख सकते हैं।

2/8

1. Laptop को बिस्तर, तकिए या कंबल पर रखकर इस्तेमाल करना

कई लोग आराम से काम करने के लिए Laptop को बिस्तर, तकिए या कंबल पर रख लेते हैं। ऐसा से Laptop के नीचे मौजूद एयर वेंट बंद हो जाते हैं और गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती। इससे Laptop जल्दी गर्म होने लगता है।

3/8

2. हमेशा चार्जर लगाकर रखना

बहुत से लोग Laptop को पूरे दिन चार्जिंग पर लगाए रखते हैं, चाहे बैटरी 100% ही क्यों न हो। नए Laptop में बैटरी सुरक्षा फीचर जरूर होते हैं, लेकिन हर समय फुल चार्ज पर रखना लंबे समय में बैटरी की क्षमता को कम कर सकता है। अगर आपके Laptop में Battery Protection या Smart Charging का विकल्प है, तो उसे ऑन करें। जरूरत पूरी होने पर चार्जर निकाल देना भी अच्छी आदत है।

4/8

3. Laptop की सफाई न करना

Laptop की स्क्रीन, कीबोर्ड और एयर वेंट्स पर धीरे-धीरे धूल जमा होने लगती है। इससे फैन ठीक से काम नहीं कर पाता और Laptop ज्यादा गर्म होने लगता है। गंदगी की वजह से कीबोर्ड के बटन भी खराब हो सकते हैं। इसलिए हर कुछ दिनों में माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन और बॉडी साफ करें। अगर एयर वेंट्स में ज्यादा धूल जमा हो गई है, तो सर्विस सेंटर से सफाई करवा लें।

5/8

4. एक साथ बहुत सारे Apps और Tabs खोलकर रखना

अगर आप एक साथ कई Browser Tabs, वीडियो, गेम या भारी Software चला रहे हैं, तो Laptop की RAM और प्रोसेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे Laptop स्लो हो जाता है, Hang करने लगता है और बैटरी भी जल्दी खत्म होती है।

6/8

5. Software Update को नजरअंदाज करना

कई लोग महीनों तक Windows या दूसरे Software अपडेट नहीं करते। ऐसा करने से Laptop में नए सिक्योरिटी अपडेट नहीं आते और सिस्टम पहले की तरह स्मूद भी नहीं चलता। कई बार पुराने Software की वजह से वायरस या हैकिंग का खतरा भी बढ़ सकता है।

7/8

6. Laptop को जरूरत से ज्यादा गर्म होने देना

अगर आपका Laptop बार-बार बहुत ज्यादा गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लगातार गर्म रहने से अंदर के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं। खासकर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या लंबे समय तक काम करते वक्त बीच-बीच में Laptop को थोड़ा आराम दें। जरूरत हो तो Cooling Pad का इस्तेमाल करें, ताकि तापमान कंट्रोल में रहे।

8/8

7. सस्ते या नकली चार्जर इस्तेमाल करना

अगर Laptop का ओरिजिनल चार्जर खराब हो जाए, तो कई लोग सस्ता या लोकल चार्जर खरीद लेते हैं। यह आदत काफी नुकसानदायक हो सकती है। खराब क्वालिटी का चार्जर बैटरी, चार्जिंग पोर्ट और मदरबोर्ड तक को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा कंपनी का ओरिजिनल या सर्टिफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें। इससे Laptop सुरक्षित रहेगा और बैटरी की लाइफ भी बेहतर बनी रहेगी।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सLaptop इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना जल्दी हो सकता खराब, 90% लोग कर रहे हैं गलती