
आज Chandigarh से उड़ान भरने वाली IndiGo की एक फ्लाइट में पावर बैंक फटने की घटना ने सभी को चौंका दिया। उड़ान के दौरान अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि समय रहते क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाल लिया और बड़ा हादसा टल गया। यह घटना एक बार फिर सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम रोज इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स को सही तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं। थोड़ी सी लापरवाही इसे खतरनाक भी बना सकती है।

2/7अक्सर लोग बिना सोचे-समझे पावर बैंक को बैग में कहीं भी रख देते हैं या उसके इस्तेमाल के दौरान जरूरी सावधानियां नहीं बरतते। यही छोटी-छोटी गलतियां बड़े हादसों का कारण बन सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं फ्लाइट में पावर बैंक ले जाते समय आपको किन सेफ्टी टिप्स का पालन करना चाहिए जिससे आप सुरक्षित यात्रा कर सकें और किसी भी जोखिम से दूर रहें।

3/7कई लोग पावर बैंक को पूरी रात चार्जिंग पर छोड़ देते हैं या लगातार इस्तेमाल करते रहते हैं, जिससे बैटरी पर दबाव पड़ता है। इससे पावर बैंक गर्म होने लगता है और ब्लास्ट का खतरा बढ़ सकता है। कोशिश करें कि 100% चार्ज होने के बाद तुरंत चार्जर हटा लें और इस्तेमाल के दौरान भी बीच-बीच में उसे आराम दें।

4/7अगर पावर बैंक इस्तेमाल करते समय असामान्य रूप से गर्म हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह एक बड़ा संकेत होता है कि अंदर कुछ गड़बड़ हो रही है। ऐसे में तुरंत चार्जिंग या डिवाइस कनेक्शन हटाएं और पावर बैंक को ठंडी जगह पर रख दें। ज्यादा गर्म पावर बैंक कभी भी खतरा बन सकता है।

5/7पावर बैंक खरीदते समय सबसे बड़ी गलती लोग सस्ता और अनजान ब्रांड चुनकर करते हैं। ऐसे प्रोडक्ट्स में अक्सर सेफ्टी सर्किट और प्रोटेक्शन फीचर्स नहीं होते, जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा BIS सर्टिफाइड या भरोसेमंद ब्रांड का ही पावर बैंक लें, ताकि जोखिम कम हो।

6/7फ्लाइट में पावर बैंक को हमेशा हैंड बैगेज में ही रखना चाहिए, चेक-इन बैग में नहीं। साथ ही इसे ऐसी जगह रखें जहां दबाव या झटका न लगे। कई बार बैग में दबने या गिरने से पावर बैंक डैमेज हो जाता है, जिससे अंदर की बैटरी खराब हो जाती है और ब्लास्ट का कारण बन सकती है।

7/7अगर आपका पावर बैंक फूल गया है, उसमें दरार है या वह ठीक से काम नहीं कर रहा, तो उसे इस्तेमाल करना बंद कर दें। ऐसे डैमेज पावर बैंक सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे डिवाइस को इस्तेमाल करने के बजाय तुरंत नया और सुरक्षित पावर बैंक लेना ही सही फैसला है।
